पंकज कपूर: अभिनय ही नहीं निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहने वाला अभिनेता

पंकज कपूर जन्मदिन
👁️ 600 Views

पंकज कपूर वह अभिनेता हैं जिनके दमदार अभिनय के सब कायल होते हैं। बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर के पिता पंकज सिर्फ अपने अभिनय से ही नहीं बल्कि निजी जिंदगी की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। 70 साल के हो चुके पंकज का जन्म 29 मई 1954 को पंजाब के लुधियाना में हुआ था। कई टीवी सिरियल और फिल्मों में उनके दमदार अभिनय की झलक देखने को मिली है। आइए आपको बताएं कि वह निजी जिंदगी को लेकर क्यों चर्चा में रहते हैं।

पंकज कपूर ने ऐसे की थीं दो शादियां

पंकज ने दो शादियां की थीं। उनकी पहली शादी अभिनेत्री नीलिमा अजीम से हुई थी। शादी के समय नीलिमा की उम्र 16 साल की थी। दोनों पहली मुलाकात के बाद ही अच्छे दोस्त बन गए थे। नीलिमा अच्छी कथक डांसर होती थीं और पंकज थियेटर किया करते थे। वह उस समय कैरियर की तलाश कर रही थीं, जब दोनो में मुलाकात हुई थी। 21 साल की उम्र में पंकज ने साल 1975 में 16 साल की नीलिमा से शादी कर ली।

शादी के बाद पंकज और नीलिमा एक बेटे शाहिद कपूर के माता पिता बने थे। दोनों शादी के 9 साल बाद साल 1984 में तलाक लेकर अलग हो गए थे। इसके बाद पंकज की शादी तलाकशुदा सुप्रिया पाठक से हुई थी। दोनों की पहली मुलाकात 1986 के दौरान ‘नया मौसम’ के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनो में नजदीकियां बढ़ती चली गईं। रिश्ते में अच्छा खासा समय बिताने के बाद दोनो ने शादी कर ली।

सुप्रिया के साथ पंकज के रिश्ते को सुप्रिया की मां नापसंद करती थीं। मगर सुप्रिया ने 1989 में पंकज से शादी कर ली। वो एक बेटी सना कपूर और बेटे रूहान कपूर के माता पिता बने। शादी के बाद सुप्रिया की मां ने भी पंकज को अपना लिया था। सुप्रिया से रिश्ते को लेकर पंकज के परिवार वाले शुरू से खुश थे।

पढ़ने योग्य

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Digital Police Portal: अब घर बैठे दर्ज करें e-FIR, पाएं पुलिस वेरिफिकेशन और NOC | पूरी गाइड | दिल्ली में बड़े जासूसी रिंग का खुलासा, पाक के इशारे पर कैमरा लगाते थे | महादेव बेटिंग ऐप 2026 में फिर वापस-नया नाम पुराना जाल | सरकार का बड़ा स्किल फंड लॉन्चः अब ट्रेनिंग के बाद पक्की नौकरी? युवाओं के लिए क्या बदलेगा पूरा गेम | AI एजेंट्स का नया खतराःमिनटो में हो रहे साइबर हमले, क्या आपका डेटा सुरक्षित है? | नमो भारत ट्रेन की सुरक्षा में तैनात हुई CISF: जानें क्या हैं नए सुरक्षा नियम | कंबोडिया का नया एंटी-स्कैम कानून2026ःभारत के लिए बड़ी राहत या अस्थाई जीत ? | दिल्ली क्राइम ब्रांच ने वांटेड बदमाश लेफ्टी को देहरादून से दबोचा, टैक्सी चला रहा था हत्यारोपी | लव ट्रैप क्रिप्टो फ्राड: WhatsApp/Telegram पर ‘प्यार’ में ठगे जा रहे हैं लोग—जानें Pig Butchering Scam का पूरा सच(2026) | Dwarka Court में वकील का फोन अचानक गायब, कुछ घंटों बाद जो हुआ वो चौंकाने वाला है |
13-04-2026