Oppo Watch X-जानिए इसकी खूबियां, बैटरी का पॉवर और कीमत के साथ सारी जानकारी

OPPO WATCH X
👁️ 492 Views

Oppo Watch X-Oppo की सबसे दमदार स्मार्ट वॉच लांच होने के साथ ही बेहद चर्चा में है। इसकी खूबियां इसके चर्चा का कारण बनी हैं। कंपनी ने इसे Oppo watch X नाम दिया है। फिलहाल इसे मलेशियाई बाजार में उतारा गया है। देखने में यह One Plus Watch 2 जैसी ही लगती है। ओप्पो की नई वॉच एक्स में होल डायल मिलता है। इसमें एक पॉलिश स्टेनलेस स्टील भी है।

Oppo Watch X इतनी सारी खूबियां

ओप्पो वॉच एक्स में 1.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले है। इसके अलावा स्क्रैच और डैमेज से बचने के लिए सैफायर क्रिस्टल ग्लास से प्रोटेक्टेड है। डिस्प्ले में 466×466 पिक्सेल रिजॉल्यूशन की पीक ब्राइटनेस 1000 नीट्स है। यह ऑलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर को भी सपोर्ट करता है। वॉच के दाएं भाग में उभार के साथ रोटेटिंग डायल और फिजिकल बटन है।

घड़ी का ड्यूरेबिलिटी के लिए मिलिट्री-ग्रेड MIL-STD 810H सर्टिफिकेट के साथ आना इसकी मजबूती का अंदाजा लगाने के लिए काफी है। वॉच IP68 रेटिंग के साथ वॉटर रेजिस्टेंट भी है। इसकी खूबी है कि यह 50 मीटर तक गहरे पानी में भी काम कर सकती है। वॉच स्नैपड्रैगन WS जेन और प्रोसेसर से लैस है। यह बैटरी लाइफ और हाइ परफार्मेंस प्रदान करता है।

प्रोसेसल को 2 जीबी रैम और 32 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। सॉफ्टवेयर के लिए स्मार्टवॉच वेयर ओएस 4 के साथ आती है। यह यूजर्स को Google Play और थर्ड पार्टी तक पहुंच प्रदान करती है। ओप्पो की इस घड़ी में गूगल असिस्टेंट, गूगल वॉलेट, गूगल मैप्स, कैलेंडर, फोन और मैसेज नोटिफिकेशन, ब्लू ट्रूथ कॉलिंग, कंपास सहित कई अत्याधुनिक खूबियां मिलती हैं।

घड़ी में हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स की भरमार है। इसमें हार्ट ट्रैकिंग, ब्लड ऑक्सीजन और स्ट्रेस मॉनिटरिंग भी शामिल है। यह पूरे दिन और नींद की रिकार्डिंग भी करता है। यह गहरी नींद, हल्की नींद और आरईएम को ट्रैक करती है। इससे यूजर्स को नींद की क्वालिटी के आधार पर ओवरऑल स्लीप स्कोर मिलता है। वॉच में स्लीप स्नोरिंग रिस्क असेसमेंट की सुविधा है।

यह घड़ी सौ से अधिक स्पोर्ट्स ट्रैक कर सकती है। यह ऑटोमेटिकली रनिंग, वॉकिंग, साइकिलिंग, तैराकी, रोइंग मशीन और एलिप्टिकल मशीन जैसी एक्टिविटी को पहचान लेती है। इसमें 500एमएएच की बैटरी है। यह स्टैंडर्ड स्मार्ट मोड में 100 घंटे चलती है। हैवी यूज के साथ वॉच लगभग 48 घंटे चलती है। इसमें एक पॉर शेवर मोड भी है, जो बैटरी लाइफ को 12 दिनों तक बढ़ा देता है।

फास्ट चार्जिंग से घड़ी केवल 10 मिनट की चार्जिंग में 24 घंटे चलती है। फुल चार्ज होने में 60 मिनट का वक्त लगता है। ऑफिशियल ओप्पो मलेशिया एक्स अकाउंट ने स्मार्ट वॉच की कीमत RM 1399 (करीब 24 हजार रुपये) इंट्रोडक्टरी सेल के दौरान इसे RM 100 (करीब 1700 रुपये) कैशबैक ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | IPL के लंबे क्रिकेटरः क्या चलेगा इनका सिक्का | दिल्ली की द्वारका पुलिस के हत्थे ऐसे चढ़ा यह भगोड़ा | TRAI का सबसे बड़ा फैसलाः AI अब बंद करेगी फ्राड कॉल्स, जानें पूरी जानकारी | डीपीडीपी कानून और गैर डिजिटल डाटाः लाखों नागरिकों की गोपनीयता का अधूरा सच | मध्यमा परीक्षा 2026ः तारीख, केंद्र और परिणाम की पूरी जानकारी | नेहा बालाः झारखंड की साइबर शेरनी जिसने अंतर्राष्ट्रीय ठगों को धूल चटाई | डिजिटल अरेस्ट क्या है? ऑपरेशन बजरंग से समझें साइबर ठगी का पूरा जाल | Whatsapp-Signal यूजर्स सावधानः Linked devices से हो सकती है जासूसी | AI Deepfake से निवेश ठगी: मंत्री का नकली वीडियो, करोड़ों का नुकसान—ऐसे फंस रहा है पढ़ा-लिखा भारत | प्रेम और मातृत्व में क्या फर्क है? व्यक्तित्व सत्र में डा. जायसवाल की गहरी व्याख्या |
15-03-2026