पुलिस पर गोली चलाने वाला कुख्यात स्नैचर इस तरह पकड़ा गया

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एनकाउंटर के बाद कुख्यात स्नैचर आदिल को गिरफ्तार किया है। उस पर 25 फरवरी को भलस्वा डेरी में पुलिस पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों पर गोली चलाने का आरोप है। स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा के मुताबिक एसीपी अत्तर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर शिवकुमार, इंस्पेक्टर कर्मवीर औऱ इंस्पेक्टर पवन कुमार की टीम ने आदिल को 17-18 मार्च की रात गाजीपुर के पास से गिरफ्तार किया।  उसके पास से सेमीआटोमेटिक पिस्टल औऱ 3 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए।

एनकाउंटर करने वाली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम

इंस्पेक्टर शिवकुमार को सूचना मिली थी कि आदिल पैशन प्रो बाइक पर आएगा। सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया औऱ आदिल को रूकने के लिए कहा गया मगर उसने रूकने की बजाय पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में आदिल के दाएं पैर में गोली लगी। उसे अस्पताल ले जाया गया। मुठभेड़ में 5 राउंड गोलियां चलीं। इसमें से तीन राउंड आदिल ने जबकि 2 राउंड गोली पुलिस ने चलाई।

25 फरवरी 2021 को शाम करीब सवा 6 बजे भलस्वा डेरी के पास आदिल औऱ उसके दो साथी बाइक पर सवार होकर झपटमारी के लिए निकले थे। पिकेट पर जांच के लिए उन्हें रोका गया तो उन्होंने पुलिस पर गोली चला दी। इस घटना में कांस्टेबल संदीप घायल हुआ। बाद में आदिल के साथी योगेश और एक नाबालिग पकड़े गए थे मगर आदिल फरार चल रहा था।

 

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Cyber Security पर BRICS में बड़ी चिंता, PM Modi ने बताया Technology के गलत इस्तेमाल का खतरा | Vetiver Grass क्या है? जम्मू में 2 लाख पौधों से मिट्टी का कटाव रोकने की CISF की मुहिम | आपके नाम पर फर्जी SIM तो नहीं? बायोमेट्रिक और e-KYC से ऐसे हो सकता है SIM Card Fraud | सपने में मृत व्यक्ति को देखना क्या संकेत देता है? बात करे, मुस्कुराए या कुछ दे तो जानें सपना फल | साइबर फ्रॉड कैसे रोकें: बैंक, पुलिस और DoT मिलकर कैसे बचा सकते हैं आपका पैसा | साइबर फ्रॉड के बाद बैंक खाता फ्रीज? GRM Portal से अकाउंट खुलवाने की प्रक्रिया जानें | APK File डाउनलोड करते ही खाली हो सकता है बैंक खाता? फोन में तुरंत जांचें ये 10 सेटिंग | मोबाइल रेडिएशन से कैंसर होता है ? जानिए सेहत पर इसके असर का सच | Aadhaar Update: आधार में क्या बदल सकते हैं घर बैठे, फोटो और मोबाइल नंबर बदलने का क्या है तरीका | सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन से ठगी का नया ट्रेंड; भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शिकायत का तरीका |
16-09-2026