कुख्यात सुमित धनकर पकड़ा गया

कुख्यात सुमित धनकर दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। कुख्यात सुमित को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आउटर रिंग रोड से गिरफ्तार किया। एक करोड़ रुपये की जबरन वसूली के मामले में उसकी तलाश थी। बदमाशों ने इस वसूली के लिए 30 जनवरी को गोली भी चलाई थी।

कुख्यात सुमित धनकर दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। कुख्यात सुमित को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आउटर रिंग रोड से गिरफ्तार किया। एक करोड़ रुपये की जबरन वसूली के मामले में उसकी तलाश थी। बदमाशों ने इस वसूली के लिए 30 जनवरी को गोली भी चलाई थी।

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाह के मुताबिक कुख्यात सुमित को एसीपी अतर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर शिवकुमार और जितेन्द्र कुमार की टीम ने गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से .32 बोर की सेमीआटोमेटिक पिस्टल और 5 कारतूस भी बरामद किए गए। कपिल सांगवान के नाम पर यह जबरन वसूली गोशाला के चेयरमैन से हो रही थी। सुमित ने वसूली की साजिश कपिल सांगवान उर्फ नंदू के भाई ज्योति उर्फ बाबा के साथ मिलकर रची थी। जबरन वसूली के लिए पिछले साल दिसंबर में कई दिनों वीओआईपी कॉल करके धमकाया गया था। जब वसूली की रकम के लिए इकार किया गया तो गिरोह ने गोशाला पर गोली भी चलाई थी।

कुख्यात सुमित धनकर कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग का सक्रिय सदस्य है। सुमित नंदू के जेल में बंद भाई के साथ नियमित संपर्क में था। दोनो ने मिलकर 90 एकड़ में फैली गोशाला के मालिक से मोटी रकम वसूली की साजिश रची थी। इसके लिए ज्योति के निर्देश पर सुमित ने दो वर्चुअल इंटरनेशनल नंबर लिया था। इन्हीं नंबरो के सहारे जबरन वसूली की काल 22, 23 और 27 दिसंबर को की गई। कॉल करने वाले ने खुद को कपिल सांगवान उर्फ नंदू बोला था। रकम ना दिए जाने पर पूरे परिवार को खत्म करने की बात कही गई थी। जब गोशाला मालिक ने रकम देने से मना कर दिया तो गोशाला पर गोली चलाई गई।

सुमित 2016 में हुई एक हत्या में भी लिप्त रहा है। वह कपिल के साथी सचिन के माध्यम से ज्योति उर्फ बाबा के संपर्क में आया था। हत्या के मामले में सुमित को 2017 में जमानत मिली थी। गौरतलब है कि कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग की रंजिश गैंगस्टर मंजीत महल के साथ है। दोनों की लड़ाई में 8 लोगों की जान जा चुकी है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | UPI पेमेंट पर क्या है नया नियम: ₹2,000 से ज्यादा यूपीआई पेमेंट पर क्या आपके खाते से पैसे कटेंगे ? समझिए विस्तार से | Cyber Security पर BRICS में बड़ी चिंता, PM Modi ने बताया Technology के गलत इस्तेमाल का खतरा | Vetiver Grass क्या है? जम्मू में 2 लाख पौधों से मिट्टी का कटाव रोकने की CISF की मुहिम | आपके नाम पर फर्जी SIM तो नहीं? बायोमेट्रिक और e-KYC से ऐसे हो सकता है SIM Card Fraud | सपने में मृत व्यक्ति को देखना क्या संकेत देता है? बात करे, मुस्कुराए या कुछ दे तो जानें सपना फल | साइबर फ्रॉड कैसे रोकें: बैंक, पुलिस और DoT मिलकर कैसे बचा सकते हैं आपका पैसा | साइबर फ्रॉड के बाद बैंक खाता फ्रीज? GRM Portal से अकाउंट खुलवाने की प्रक्रिया जानें | APK File डाउनलोड करते ही खाली हो सकता है बैंक खाता? फोन में तुरंत जांचें ये 10 सेटिंग | मोबाइल रेडिएशन से कैंसर होता है ? जानिए सेहत पर इसके असर का सच | Aadhaar Update: आधार में क्या बदल सकते हैं घर बैठे, फोटो और मोबाइल नंबर बदलने का क्या है तरीका |
17-09-2026