फरार था हथियार तस्कर, मिला तो भारी संख्या में अवैध हथियारों के साथ, देखें वीडियो

👁️ 476 Views

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। उत्तरी दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने गौरकानूनी हथियार के एक फरार तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से भारी संख्या मे देशी तमंचा और सेमी आटोमेटिक पिस्टल के अलावा कारतूस बरामद किया गया है।

उत्तरी दिल्ली पुलिस उपायुक्त एंटो अल्फांसो के मुताबिक स्पेशल स्टाफ में तैनात हेडकांस्टेबल दीपक त्यागी को सूचना मिली थी कि अवैध हथियारों का फरार तस्कर पुराने यमुना पुल के पास हथियारों की सप्लाइ करने आने वाला है। सूचना के आधार पर एसीपी जयपाल सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर तिलक चंद्र बिष्ट के नेतृत्व में एसआई हंसा राम, राकेश कुमार, हेडकांस्टेबल दीपक त्यागी, मंजीत, अंसार, पुनीत और कांस्टेबल प्रवीण की टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने उपरोक्त स्थान पर जाल बिछाया। संदिग्ध हालत में मोटरसाइकिल पर आते हुए एक युवक को रूकने का संकेत दिया गया लेकिन वह रूकने की बजाय वह फरार होने लगा। पुलिस टीम जब उसके पास आने लगी तो उसने हेडकांस्टेबल दीपक त्यागी पर फायर कर दिया। मगर उस पर काबू पा लिया गया। पुलिस ने उसके पास से सेमी आटोमेटिक पिस्टल औऱ दो कारतूस बरामद किए। उसके पास मौजूद बैग में 4 देशी तमंचा, 8 कारतूस और बरामद हुए उसकी पहचाव आमिर सैफी के रूप में हुई। पूछताछ में पता लगा कि मौरिस नगर के एक मामले में वह फरार चल रहा है और उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रु का इनाम घोषित है। इसके पहले भी वह अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार हो चुका है। पूछताछ में उसने मेरठ से अवैध हथियार खरीदकर दिल्ली एनसीआऱ में सप्लाई की बात मानी है।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | दिल्ली में बड़े जासूसी रिंग का खुलासा, पाक के इशारे पर कैमरा लगाते थे | महादेव बेटिंग ऐप 2026 में फिर वापस-नया नाम पुराना जाल | सरकार का बड़ा स्किल फंड लॉन्चः अब ट्रेनिंग के बाद पक्की नौकरी? युवाओं के लिए क्या बदलेगा पूरा गेम | AI एजेंट्स का नया खतराःमिनटो में हो रहे साइबर हमले, क्या आपका डेटा सुरक्षित है? | नमो भारत ट्रेन की सुरक्षा में तैनात हुई CISF: जानें क्या हैं नए सुरक्षा नियम | कंबोडिया का नया एंटी-स्कैम कानून2026ःभारत के लिए बड़ी राहत या अस्थाई जीत ? | दिल्ली क्राइम ब्रांच ने वांटेड बदमाश लेफ्टी को देहरादून से दबोचा, टैक्सी चला रहा था हत्यारोपी | लव ट्रैप क्रिप्टो फ्राड: WhatsApp/Telegram पर ‘प्यार’ में ठगे जा रहे हैं लोग—जानें Pig Butchering Scam का पूरा सच(2026) | Dwarka Court में वकील का फोन अचानक गायब, कुछ घंटों बाद जो हुआ वो चौंकाने वाला है | सावधान! कहीं आपके चेहरे से भी तो नहीं जुड़े हैं अनगिनत सिम |
10-04-2026