ड्रग तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली एनसीआर में गांजा करता था सप्लाई

👁️ 488 Views

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कुख्यात ड्रग तस्कर बडाकुलु लूडू उर्फ सुशांत को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रु का इनाम घोषित था। क्राइम ब्रांच में दर्ज केस के सिलसिले में उसे फरार घोषित किए जाने की कार्रवाही चल रही थी। वह उड़ीसा के गंजाम जिले का रहने वाला है।

पुलिस गिरफ्त में गांजा तस्कर

स्पेशल सेल के डीसीपी आलोक कुमार के मुताबिक उसे उडीसा के दिगापहांडी से गिरफ्तार किया गया। एसीपी अतर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर शिव कुमार और करमवीर सिंह की टीम ने उसे गिरफ्तार किया। पुलिस उसके पीछे तीन महीने से लगी हुई थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह लगातार ड्रग सप्लाई में लगा हुआ है। पूछताछ में लूडू ने स्वीकार किया है कि वह नार्को रैकेट का किंगपिन है। वह दो साल से फरार चल रहा था। 10 फरवरी 2021 को मोहित औऱ सुभाष नाम के दो लोगों को एक ट्रक में 116.5 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने पूछताछ में लूडू के बारे में बताया था। लूडू उसी समय से भूमीगत हो गया था। पुलिस उसे तभी से तलाश कर रही थी। अदालत में उसे फरार घोषित करने की कार्रवाही चल रही थी। पुलिस को शक है कि उसके नेटवर्क में कई तस्कर शामिल हैं। उन्हें भी गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | देहरादून में बड़ी बैठकःदेश के चिड़ियाघरो में होने जा रहा बड़ा बदलाव, “मेरा चिड़ियाघर” योजना पर बड़ा फैसला | आपका अकाउंट भी बन सकता है म्यूल? बॉम्बे हाई कोर्ट की सख्त चेतावनी—जमानत मिली तो बढ़ेंगे साइबर फ्रॉड | जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा हुई और मजबूतः 5 नई पुलिस चौकियाँ और 7 PRV वाहन तैनात | sanchar sathi CEIR Update: अब IMEI से तुरंत ट्रेस होगा चोरी या खोया मोबाइल, जानिए पूरी प्रक्रिया | नंदू गैंग पर शिकंजा: पुलिस ने शूटर और सप्लायर दोनों को दबोचा | लेट्स इंस्पायर बिहार का 5 वां स्थापना दिवसः पटना में “बिहार सांस्कृतिक पुनर्जागरण महासभा 2026” | खाता हो गया है फ्रीज? अब मिनटों में शिकायत करेंः GRM पोर्टल से ऐसे होगा अनफ्रीज! | फाइव स्टार होटल वाला शेफ, चीनी लॉक की मास्टर चाबी और सत्य अपराध कथा | क्या आप जानते हैं हरियाणा ने साइबर अपराध पर नकेल कैसे कसी | सरकारी योजना के लिए ऑनलाइन राजिस्ट्रेशन की गाइड |
22-03-2026