Indian 2 ही नहीं कमल हासन की इन फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई थी धूम

indian 2
👁️ 555 Views

indian 2 फिल्म रिलीज होने से पहले से ही चर्चा में है। 27 साल पहले की फिल्म इंडियन से जुड़ी यह फिल्म कमल हासन के अभिनय को लेकर पहले से ही चर्चा में आ गई। रिलीज के बाद भी हर जगह इस फिल्म की चर्चा हो रही है। फिर गूगल ट्रेंड हो या कोई और सोशल मीडिया सभी जगह इस फिल्म को लेकर जोरशोर से चर्चा है। लोग कमल हासन के एक बार फिर कायल हो रहे हैं। ऐसे में आपको बताते हैं कि कमल हासन की और कौन सी फिल्में हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाया था।

indian 2 की तरह ये फिल्में भी हुई थीं मशहूर

यह तय माना जा रहा है कि इंडियन 2 भी साल की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म की सूची में शामिल होगी। मगर कमल हासन की सर्वाधिक कमाई वाली फिल्मों की सूची में सबसे पहला नाम विक्रम का है। साल 2022 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बताते हैं कि 428 करोड़ रुपये का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन किया था। लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म में विजय सेतुपति और फहद फाजिल जैसे सितारे भी थे।

साल 2013 में रिलीज हुई विश्वरूपम में कमल हासन ने अभिनय के साथ साथ निर्देशन भी किया था। रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म ने 109 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस फिल्म में राहुल बोस, शेखर कपूर, पूजा कुमार, एंड्रिया जेरेमिया, नासर और जयदीप अहलावत जैसे कलाकारों ने काम किया था। 107 करोड़ का कलेक्शन करने वाली दशावतरम में कमल हासन 10 भूमिकाओं में नजर आए थे। निर्देशन के रविकुमार का था।

पिछली बार भी फिल्म इंडियन की जमकर तारीफ हुई थी। रिपोर्ट बताते हैं कि फिल्म ने 60 करोड़ का कलेक्शन किया था। कमल हासन ने इसमें डबल रोल किया था। उनके अलावा फिल्म में मनीषा कोइराला और उर्मिला मातोंडकर भी थीं। शंकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को सिर्फ दक्षिण भारत के लोगों ने ही नहीं बल्कि उत्तर भारत के दर्शकों नें भी खूब पसंद किया था।

यह भी पढें

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Digital Police Portal: अब घर बैठे दर्ज करें e-FIR, पाएं पुलिस वेरिफिकेशन और NOC | पूरी गाइड | दिल्ली में बड़े जासूसी रिंग का खुलासा, पाक के इशारे पर कैमरा लगाते थे | महादेव बेटिंग ऐप 2026 में फिर वापस-नया नाम पुराना जाल | सरकार का बड़ा स्किल फंड लॉन्चः अब ट्रेनिंग के बाद पक्की नौकरी? युवाओं के लिए क्या बदलेगा पूरा गेम | AI एजेंट्स का नया खतराःमिनटो में हो रहे साइबर हमले, क्या आपका डेटा सुरक्षित है? | नमो भारत ट्रेन की सुरक्षा में तैनात हुई CISF: जानें क्या हैं नए सुरक्षा नियम | कंबोडिया का नया एंटी-स्कैम कानून2026ःभारत के लिए बड़ी राहत या अस्थाई जीत ? | दिल्ली क्राइम ब्रांच ने वांटेड बदमाश लेफ्टी को देहरादून से दबोचा, टैक्सी चला रहा था हत्यारोपी | लव ट्रैप क्रिप्टो फ्राड: WhatsApp/Telegram पर ‘प्यार’ में ठगे जा रहे हैं लोग—जानें Pig Butchering Scam का पूरा सच(2026) | Dwarka Court में वकील का फोन अचानक गायब, कुछ घंटों बाद जो हुआ वो चौंकाने वाला है |
13-04-2026