NIA Action कैदियों को कट्टरपंथी बनाने के मामले में कई जगह छापेमारी, मिले कैश और कागजात

👁️ 506 Views

NIA Action -कैदियों को कट्टरपंथ बनाने की साजिश मामले में एनआईए की बड़ी कार्रवाई में कई डिजिटल सबूत हाथ लगे हैं।एजेंसी के हाथ कैश और कई कागजात भी हाथ लगे हैं। एनआईए ने सात राज्यों के 17 जगहों पर छापेमारी की थी। मामला लश्करे तोईबा कैदी कट्टरपंथी साजिश से जुड़ा है। इस मामले में कर्नाटका, तमिलनाड्डू, तेलांगना, पंजाब, गुजरात और पश्चिम बंगाल में छापेमारी की गई।

NIA Action update

एनआईए टीम ने इस कार्रवाई के दौरान 25 मोबाइल फोन, 6 लैपटाप और 4 स्टोरेज उपकरण जब्त किए हैं। इसके अलावा कई संवेदनशील कागजात और नकदी भी बरामद हुआ है। छापेमारी आरोपी नावेद, मयूर चक्रवर्ती, नवजोत सिंह, हार्दिक कुमार, मुश्ताक अहमद, साथीकली और मबीथ और हसन अली नामक आरोपियों के परिसर में की गई थी।

देश भर के जेलो में बंद कैदियों को कट्टरपंथ की राह पर धकेलने की साजिश के खिलाफ एनआईअए की कार्रवाई अक्टूबर 2023 से आरंभ की गई थी। इस मामले में एजेंसी ने 12 जनवरी 2024 को 8 लोगों के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल कर दी है। इस चार्जशीट में फरार आरोपी जुनैद और सलमान खान के भी नाम हैं। इन दोनो पर देश भर में लश्कर के प्रचार औऱ फंड पहुंचाने का नेक्सस बनाने का आरोप है।

NIA सूत्र के मुताबिक पांच कैदी सेंट्रल जेल, परप्पाना अग्रहारा, बेंगलुरु में कारावास के दौरान लश्कर सदस्य और आजीवन कारावास की सजा काट रहे टी. नजीर के संपर्क में आए थे। बेंगलुरू पुलिस ने इस सिलसिले में 7 पिस्टल औऱ चार हथगोलों के अलावा एक मैगजीन और 45 जिंदा कारतूस के साथ साथ चार वॉकी टॉकी भी बरामद किए थे।

जेल में कैदियों को कट्टरपंथी बनाने की साजिश बहुत बड़ी है। माना जा रहा है कि कैदियों को पहले से बंद आतंकियों के संपर्क में लाने और फिर उनके माध्यम से बाहर मौजूद उनके संपर्क को जेहाद के नाम पर तैयार करने के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Whatsapp-Signal यूजर्स सावधानः Linked devices से हो सकती है जासूसी | AI Deepfake से निवेश ठगी: मंत्री का नकली वीडियो, करोड़ों का नुकसान—ऐसे फंस रहा है पढ़ा-लिखा भारत | प्रेम और मातृत्व में क्या फर्क है? व्यक्तित्व सत्र में डा. जायसवाल की गहरी व्याख्या | गार्गी नारीशक्ति सम्मेलन 2026ः पटना में महिलाओं का महाकुंभ, विकसित बिहार की नई सोच | अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ींः सीबीआई के नए एफईआईआर में क्या | जब इंटरनेट बन जाए युद्धभूमिः muddy water APT और डिजिटल युद्ध का बढ़ता खतरा | वित्तीय साइबर अपराध क्यों बढ़ रहे हैं ? बैंकिंग सिस्टम में सुधार क्यों हो गया जरूरी | वायरल मैसेज का सच: नहीं बनेगा कोई नया केंद्रशासित प्रदेश, PIB ने दी चेतावनी। | Panaji police cyber crime model: क्या पूरे देश में लागू हो सकता है गोवा पुलिस का सुरक्षा मॉडल | cisf raising day: मेट्रो से एयरपोर्ट तक CISF की अनकही कहानी |
10-03-2026