दिल्ली पुलिस का फरार नकली सबइंस्पेक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली पुलिस का नकली सबइंस्पेक्टर काफी मशक्कत के पास आखिरकार दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ गया है।  इस नकली सबइंस्पेक्टर को राजौरी गार्डन पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक दिल्ली पुलिस का यह नकली सबइंस्पेक्टर करीब 6 साल से फरार चल रहा था। 6 साल पहले उसके खिलाफ तिमारपुर थाने में मामला दर्ज हुआ था। इस मामले के शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसने वजीराबाद रोड पर वर्दी पहने एक युवक को देखा है जो उसके बेटे को पहले पुलिस के नाम पर जयपुर आदि ले जाकर आपराधिक केस में फंसा चुका है। इस शिकायत पर तिमारपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो उसकी पहचाव रोबिन खान के रूप में हुई। लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सका। 15 मार्च 2019 को दिल्ली की तीसहजारी कोर्ट ने उसे फरार घोषित कर दिया। जांच में पता लगा था कि वह पहले भी करोल बाग औऱ जयपुर में इसी तरह के मामले में लिप्त रहा है।

राजौरी गार्डन पुलिस ने उसे मेरठ के गंगा नगर से गिरफ्तार कर लिया।  ॊ

Support India Vistar

Latest Posts

यह भी पढ़ें

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | हैक किए गए ईमेल अकाउंट्स का काला कारोबार: साइबर अपराधी कैसे करते हैं आपके ईमेल का इस्तेमाल? | ईमेल अकाउंट हैक कैसे होता है? AI फिशिंग और बैंकिंग साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके | CISF की नई सुरक्षा व्यवस्था: अब पावर प्लांट से बंदरगाह तक अलग-अलग कमांड संभालेंगे सुरक्षा | दिल्ली-एनसीआर में कोकीन तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, युवाओं तक कैसे पहुंच रहा था ड्रग्स का कारोबार? | पेन ड्राइव के साथ साथ ये चीजें भी आपको बना सकती हैं साइबर क्राइम का शिकार | फर्जी लोन और स्कॉलरशिप के नाम पर कैसे होती है ऑनलाइन ठगी? बैंक अकाउंट और फर्जी कॉल के इस खेल को समझें | कार हैकिंग क्या है? Tesla FSD मामला बताता है कि सॉफ्टवेयर से छेड़छाड़ कैसे बन सकती है जानलेवा खतरा | CISF में खेल सुविधाएं: जवानों की फिटनेस के लिए नोएडा में नया मल्टी-स्पोर्ट एरिना | साइबर सुरक्षा के 10 जरूरी नियम: पासवर्ड, डेटा बैकअप और ऑनलाइन ठगी से ऐसे बचें | सीआईएसएफ महिला तीरंदाजी टीम बनी चैंपियन, बल ने 16 पदक जीते |
05-11-2026