प्राकृतिक गैस को दूर तक पहुंचाना होगा इस तरह आसान

👁️ 511 Views

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज गुजरात के हजीरा में शेल इंडिया के तरलीकृत प्राकृतिक गैस-एलएनजी की ट्रक-लदान यूनिट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह इकाई ग्रिड क्षेत्रों के बाहर ऐसी जगहों पर प्राकृतिक गैस की उपलब्धता को बढ़ावा देगी जहां कोई गैस पाइपलाइन नहीं है। उन्होंने कहा कि यह लंबी दूरी की यात्रा तय करने  वाले ट्रकों में एलएनजी के इस्तेमाल को भी प्रोत्साहित करेगी।

श्री प्रधान ने आज की गई इस महत्वपूर्ण पहल के लिए शेल इंडिया की टीम की सराहना करते हुए कहा कि  एलएनजी क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ने से नए बाजारों के उभरने में मदद मिलेगी, रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, उद्योगों के लिए स्वच्छ ईंधन सुनिश्चित होगा और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह भारत के लिए  स्वच्छ और हरित ऊर्जा की दिशा में एक और बड़ा कदम है। “हम अपने अपने उपलब्ध ऊर्जा संसाधनों में  स्वच्छ ऊर्जा की मात्रा बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं ताकि देश की अर्थव्यवस्था  गैस आधारित अर्थव्यवस्था में तब्दील हो सके, जलवायु परिवर्तन के मुद्दों का समाधान किया जा सके और एक आत्मनिर्भर भारत का निर्माण हो सके।”

केन्द्रीय मंत्री ने शेल इंडिया को एक स्वच्छ पर्यावरण और परिवहन ईंधन के रूप में एलएनजी को बढ़ावा देने के भारत के लक्ष्यों की पूर्ति के लिए आवश्यक अवसंरचनाओं का निर्माण करने की दिशा में की गई पहल के लिए बधाई दी।

 

 

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | गर्मी में आम खाने के फायदे 2026: इम्यूनिटी से लेकर दिल तक, क्यों है Mango सुपरफूड? | क्या आपके घर में भी लगेगा फ्री सोलर ? जानिए कैसे 1 करोड़ घरों तक पहुंचेगी ये योजना | डिवाइस ब्लॉकिंग क्या है और कैसे रोकती है साइबर ठगी? समझिए आसान भाषा में | Dwarka की रात और जाल में फंसा फरार आरोपी, पढ़ें पूरी क्राइम कहानी | सावधान! नकली SMS से गैस बुकिंग के नाम पर ठगी, ऐसे बचें | फेसबुक एड, AI वॉइस और 22 लाख की ठगी—दिल्ली में बड़ा साइबर रैकेट बेनकाब | प्रकृति 2026 आर्ट कैंपः 50 कलाकारों की कला और पर्यावरण संदेश | क्यों हो रही है महिलाओं के खिलाफ साइबर अपराध में बढ़ोत्तरी-जानिए खतरनाक ट्रेंड और सरकार के कदम | पटना के बापू सभागार में 5000 लोगों का ऐतिहासिक जमावड़ा: ‘लेट्स इंस्पायर बिहार’ ने छेड़ा सांस्कृतिक पुनर्जागरण का बिगुल | देहरादून में बड़ी बैठकःदेश के चिड़ियाघरो में होने जा रहा बड़ा बदलाव, “मेरा चिड़ियाघर” योजना पर बड़ा फैसला |
25-03-2026