MTS Full Form-एसएससी एमटीएस क्या है, इसमें भर्ती कैसे होती है

MTS Full Form

MTS Full Form-एसएससी एमटीएस भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, ग्रुप सी गैर-राजपत्रित विभागों और कार्यालयों में उम्मीदवारों की भर्ती के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित परीक्षा है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) यह परीक्षा आयोजित करता है।

MTS Full Form in Hindi

एमटीएस का फुल फार्म मल्टी टास्किंग स्टाफ (Multi Tasking Staff) है। इस परीक्षा में 10 वीं पास कोई भी युवा आवेदन कर सकता है। यह उन युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है जो कम उम्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं या किसी वजह से जिनकी पढ़ाई बीच में ही छूट गई हो। यह दसवीं पास युवाओं के द्वारा सबसे अधिक भाग लेने वाली परीक्षाओं में से एक है। इसमें लाखों की संख्या में उम्मीदवार आवेदन करते हैं।

इसको एसएससी-एमटीएस नॉन तकनीकी परीक्षा (SSC MTS Non Technical exam) के नाम से भी जाना जाता है। परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को चपरासी, चौकीदार, सफाई वाला और माली आदि के पद पर कार्य करना होता है। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को केंद्रीय सचिवालय (Central Secretariat) , प्रैस सूचना ब्यूरो (Press Information Bureau), केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (Central Board of Direct Taxes), सेंट्रल बोर्ड ऑफ एक्साइज एंड कस्टम (Central Board of Excise and Custom) विज्ञान व प्रौद्योगिक विभाग (Department of Science and Technology), दूरसंचार विभाग (Department of Tele communication) जैसे विभागो में तैनात किया जाता है।

एमटीएस परीक्षा की तैयारी के लिए सबसे पहले इसके सिलेबस को जरूर देखना चाहिए। पढ़ने के लिए इसी के अनुरूप रणनीति बनानी चाहिए। निरंतर अभ्यास अच्छी सफलता दिला सकता है। जो विषय कमजोर हो उस पर ज्यादा समय देना चाहिए। मैथ्स और रिजनिंग पर ज्यादा ध्यान देने से अच्छे अंक प्राप्त हो सकते हैं। नियमित रूप से मॉक टेस्ट प्रशन हल करने में पारंगत करता है। पिछले सालों का प्रश्न पत्र, अच्छी पुस्तकों का चयन, नियमित रूप से समाचार पत्र पढ़ना और कोचिंग सेंटरों आदि की मदद से सफलता पाई जा सकती है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? | WhatsApp Investment Scam से कैसे बचें: Fake Trading App और फर्जी निवेश वेबसाइट की पहचान | वरिष्ठ नागरिकों का Heart Health कैसे रखें बेहतर? लखनऊ में GSCC और Max Hospital ने शुरू की नई सुविधा | सोशल मीडिया का बच्चों पर असरः हिंसक reels को lika-share करना क्यों पड़ सकता है भारी | सपने में छिपकली दिख जाए तो क्या है इसका मतलब समझ लीजिए | Asian Games 2026: भारत की महिला कबड्डी टीम ने जीता Gold, CISF की ऋतु श्योराण ने फिर रचा इतिहास | फोन का Wi-Fi और Bluetooth कब बंद रखें? बाहर निकलते ही बदलें ये सेटिंग, वरना बढ़ सकता है प्राइवेसी का खतरा | CISF जवानों के तनाव और मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा कदम, IHBAS से 3 साल का समझौता | CRPF Women Battalion: 1986 में बनी पहली महिला बटालियन, 40 साल में ऐसे बदली महिलाओं की भूमिका |
28-09-2026