बस्तर पुलिस ने जारी किया MOST WANTED नक्सलियों की list

most wanted naxalites list

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]

छतीसगढ़ की बस्तर पुलिस ने most wanted नक्सलियों की लिस्ट जारी की है । पुलिस के मुताबिक़ विगत पांच दशकों से बस्तर क्षेत्र की शांति व्यवस्था एवं विकास के विरोध में माओवादी संगठन द्वारा अनेक हिंसात्मक घटनाओं को अंजाम दिया गया। राज्य गठन के पश्चात अब तक नक्सली हिंसा में 1800 से अधिक जनहानि हुई एवं करोड़ों की शासकीय एवं निजी सम्पत्ति की क्षति हुई।


पुलिस के मुताबिक़ आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र एवं अन्य प्रान्तों से उनके शीर्ष माओवादियों द्वारा स्थानीय युवाओं को दिग्भ्रमित जानकारी देकर उनको गुमराह करने की लगातार कोशिश की गई थी, लेकिन बस्तर की शांतिप्रिय जनता माओवादियों की विकास विरोधी एवं मानव विरोधी चेहरा की पहचान करते हुए उनका साथ छोड़कर शासन – प्रशासन एवं सुरक्षाबलों से सम्पर्क में आकर क्षेत्र में विकास कार्यों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। विगत वर्षों में अनेक स्थानीय युवक – युवती माओवादी संगठन से मोहभंग होकर समाज की मुख्यधारा में जुड़कर एक सामान्य जीवन जी रहे हैं।


बस्तर क्षेत्र को नक्सल आतंक से मुक्त करने हेतु माओवादियों के शीर्ष नेतृत्व को Target करने की आवश्यकता को महसूस करते हुए बस्तर पुलिस द्वारा उनकी Profile तैयार की गई है। पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज श्री सुंदरराज पी. द्वारा माओवादियों की Most Wanted सूची जारी करते हुए क्षेत्रवासियों से उनके संबंध में जानकारी, आसूचना देने हेतु अपील की गई।


पुलिस द्वारा यह भी आश्वस्त किया गया कि माओवादियों के संबंध में जानकारी देने वाले व्यक्तियों का नाम, पता को गोपनीय रखा जावेगा एवं उनके ऊपर घोषित ईनाम राशि सूचना देने वाले व्यक्तियों को वितरित की जावेगी ।
पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज श्री सुंदरराज पी. द्वारा पुनः स्थानीय माओवादी कैडर को हिंसा छोड़कर शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत मुख्यधारा में शामिल होने हेतु अपील की गई है।

Support India Vistar
Picture of Alok Verma
Alok Verma
a senior journalist with a 30 years experience of print, electronics and digital. worked with dainik jagran, news18india, R,bharat, zee news

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Online Shopping Fraud: ऑनलाइन खरीदारी और बैंकिंग में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, पेमेंट से पहले जांचें ये 10 बातें | Shahzad Bhatti Network पर UAPA प्रतिबंध: कौन है शहजाद भट्टी और अब क्या बदल जाएगा? | कोयला चोरी कैसे रोक रही CISF? झारखंड-बंगाल की खदानों में ‘Zero Coal Leakage’ पर जोर | Cyber Crime FIR: ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत के बाद क्यों जरूरी हैं शुरुआती घंटे, कर्नाटक ने बदला जांच का तरीका | ₹12.84 करोड़ गए कहां? 317 ट्रांजैक्शन, 34 खाते और फिर USDT | UPI पेमेंट पर क्या है नया नियम: ₹2,000 से ज्यादा यूपीआई पेमेंट पर क्या आपके खाते से पैसे कटेंगे ? समझिए विस्तार से | Cyber Security पर BRICS में बड़ी चिंता, PM Modi ने बताया Technology के गलत इस्तेमाल का खतरा | Vetiver Grass क्या है? जम्मू में 2 लाख पौधों से मिट्टी का कटाव रोकने की CISF की मुहिम | आपके नाम पर फर्जी SIM तो नहीं? बायोमेट्रिक और e-KYC से ऐसे हो सकता है SIM Card Fraud | सपने में मृत व्यक्ति को देखना क्या संकेत देता है? बात करे, मुस्कुराए या कुछ दे तो जानें सपना फल |
19-09-2026