फलों का राजा आम स्वाद और मिठास के साथ-साथ शरीर को रखता है स्वस्थ

आम को फलों का राजा माना जाता है। भले ही गर्मी का मौसम चुभन भरा हो, फिर भी सभी को इस मौसम का इंतजार रहता है। अब आप सोचेंगे ऐसा क्यों
👁️ 519 Views

आम को फलों का राजा माना जाता है। भले ही गर्मी का मौसम चुभन भरा हो, फिर भी सभी को इस मौसम का इंतजार रहता है। अब आप सोचेंगे ऐसा क्यों, तो इसका जवाब मीठा-मीठा आम है। स्वाद के साथ फायदों की खान है आम। गर्मियां तो बिना आम के सेवन अधूरी है। आप कोई भी फल खा लें लेकिन फलों का राजा आम को अपनी फ्रूट बास्केट में शामिल करना न भूलें। स्वाद के साथ आम खाने के कई फायदे हैं।

कोलेस्ट्रॉल को करता है कम

अगर आप नियमित रूप से आम का सेवन करते हैं तो अपने कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रण में रख सकते हैं। दरअसल, इसमें उच्च मात्रा में विटामिन-सी, पेक्टिन और फाइबर खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक हैं और ये तो आप जानते ही होंगे कि अगर शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर अधिक हो जाए तो हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है।

आंखों
आम में विटामिन ए पाया जाता है जो आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है आम का सेवन करने से आंखों की रोशनी को बढ़ाया जा सकता है।

स्किन
आम में एंटीऑक्सिडेंट और बीटा-कैरोटीन के गुण पाए जाते हैं जो एंटीएजेंट की तरह काम करते हैं। आम को सिर्फ सेहत ही नहीं बल्कि स्किन के लिए भी अच्छा माना जाता है। आम के सेवन से स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाया जा सकता है।

बीपी और थायरॉयड में फायदेमंद

आम में मौजूद पोटैशियम, मैग्‍नीशियम और विटामिन सी ब्‍लड प्रेशर को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसमें मौजूद मैग्‍नीशियम थायरॉयड की समस्‍या में भी सुधार लाता है।

इम्यूनिटी बूस्ट करने में मददगार
आम रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए भी खाया जा सकता है। कोरोना काल और गर्मियों के सीजन में शरीर को स्वस्थ्य और मजबूत रखने के लिए आम से बेहतर कोई विकल्प नहीं हो सकता है।

disclaimer-उपरोक्त जानकारी विभिन्न माध्यमों से मिली जानकारी पर आधारित है। indiavistar.com सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | डिजिटल अरेस्ट क्या है? ऑपरेशन बजरंग से समझें साइबर ठगी का पूरा जाल | Whatsapp-Signal यूजर्स सावधानः Linked devices से हो सकती है जासूसी | AI Deepfake से निवेश ठगी: मंत्री का नकली वीडियो, करोड़ों का नुकसान—ऐसे फंस रहा है पढ़ा-लिखा भारत | प्रेम और मातृत्व में क्या फर्क है? व्यक्तित्व सत्र में डा. जायसवाल की गहरी व्याख्या | गार्गी नारीशक्ति सम्मेलन 2026ः पटना में महिलाओं का महाकुंभ, विकसित बिहार की नई सोच | अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ींः सीबीआई के नए एफईआईआर में क्या | जब इंटरनेट बन जाए युद्धभूमिः muddy water APT और डिजिटल युद्ध का बढ़ता खतरा | वित्तीय साइबर अपराध क्यों बढ़ रहे हैं ? बैंकिंग सिस्टम में सुधार क्यों हो गया जरूरी | वायरल मैसेज का सच: नहीं बनेगा कोई नया केंद्रशासित प्रदेश, PIB ने दी चेतावनी। | Panaji police cyber crime model: क्या पूरे देश में लागू हो सकता है गोवा पुलिस का सुरक्षा मॉडल |
11-03-2026