लव ट्रैप क्रिप्टो फ्राड: WhatsApp/Telegram पर ‘प्यार’ में ठगे जा रहे हैं लोग—जानें Pig Butchering Scam का पूरा सच(2026)

भारत में लव ट्रैप और क्रिप्टो फ्रॉड का खतरनाक ट्रेंड सामने आया है, जहां अपराधी भावनात्मक रिश्तों के जरिए लोगों से लाखों रुपये ठग रहे हैं।
लव ट्रैप के जरिए क्रिप्टो फ्रॉड में फंसा व्यक्ति मोबाइल पर चैट और नकली निवेश ऐप देखता हुआ
👁️ 2 Views

क्या आपको भी किसी अंजान नंबर से कभी दोस्ती का पैगाम आया? अगर हां तो सावधान रहिएगा। क्योंकि भारत में यह तेजी से बढ़ साइबर क्राइम का नया पैटर्न है। इस पैटर्न में अपराधी पहले दिल जीतते हैं, फिर आपकी जेब पर डाका डाला जाता है।

यह भी पढ़ेंः डिजिटल अरेस्ट घोटाला: कैसे digital arrest scam targeting senior citizens बनता जा रहा है नया खतरा

Love मिला, पर account खाली हो गया — यही है Pig Butchering Scam” इस तरह लब ट्रैप क्रिप्टो फ्रॉड भी किया जाता है। रिश्ते, भरोसा और भविष्य के सपनों को हथियार बनाकर क्रिप्टो निवेश के नाम पर ठगी की जा रही है।

लव ट्रैप क्रिप्टो फ्राड क्या है? Pig Butchering Scam कैसे काम करता है

लव ट्रैप क्रिप्टो फ्रॉड की सबसे बड़ी कमी यह है कि बड़ी संख्या में लोग इसकी शिकायत भी नहीं करते हैं। कुछ केस स्टडी से आप समझ सकते हैं कि लब ट्रैप क्रिप्टो फ्रॉड क्या है।

मामला नंबर 1-Ahmedabad में एक वरिष्ठ वकील को विदेशी जीवन और शादी का लालच दिया गया धीरे-धीरे भावनात्मक रिश्ता बनाया गया। भरोसा इतना मजबूत कर दिया गया कि निवेश करना सुरक्षित लगने लगा।

यह भी पढ़ेंः आपका अकाउंट भी बन सकता है म्यूल? कोर्ट की सख्त चेतावनी—जमानत मिली तो बढ़ेंगे साइबर फ्रॉड

जांच में पता लगा कि इस मामले में विदेशी साइबर नेटवर्क जुड़ा हुआ है। वरिष्ठ वकील से ₹57 लाख की ठगी की गई थी। मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार हुए।

मामला नंबर2-वाराणसी में एक व्यक्ति को सोशल मीडिया के जरिए टारगेट किया गया। ₹26 लाख की ठगी हुई। इसके लिए शुरूआत हुई फेसबुक फ्रेंड रिक्वेस्ट से , फिर WhatsApp पर बातचीत हुई और गोल्ड ट्रेडिंग का झांसा दिया गया।

Love Trap से Crypto Fraud तक पूरा खेल समझिए

इस फ्रॉड के शिकारी मीडिया या मैट्रिमोनियल साइट से शुरुआत कर जाल बिछाते हैं। सबसे पहला काम लगातार चैट, और कॉल कर भावनात्मक जुड़ाव का माहौल बनाना। इसके बाद शादी, विदेश में बसने और सुरक्षित भविष्य की बातें कर निवेश का दबाव बनाया जाता है।

नकली प्लेटफार्म का सहारा लेकर ऐप या बेवसाइट पर नकली मुनाफा भी दिखाया जाता है। निवेश के लिए दी गई रकम को विदेश भेजकर ट्रैक खत्म कर दिया जाता है।

आंकड़े डराने वाले हैं

सबसे कॉमन साइबर जाल और बचने के तरीके

लव ट्रैप, जॉब या फ्रीलांस स्कैम, विदेश बसाने का लालच, और क्रिप्टो निवेश के नाम पर ठगी सबसे ज्यादा प्रचलित साइबर ठगी हैं। इनसे बचने के लिए ऑनलाइन रिश्तों में पैसों की बात आते ही सतर्क रहें, किसी भी निवेश प्लेटफॉर्म को जांचे बिना पैसा न लगाएं OTP, KYC और बैंक डिटेल साझा न करें तुरंत शिकायत करें: https://cybercrime.gov.in/Webform/Accept.aspx

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | लव ट्रैप क्रिप्टो फ्राड: WhatsApp/Telegram पर ‘प्यार’ में ठगे जा रहे हैं लोग—जानें Pig Butchering Scam का पूरा सच(2026) | Dwarka Court में वकील का फोन अचानक गायब, कुछ घंटों बाद जो हुआ वो चौंकाने वाला है | सावधान! कहीं आपके चेहरे से भी तो नहीं जुड़े हैं अनगिनत सिम | भारत में साइबर अपराध क्यों बढ़ रहे हैं? जानें कारण, आंकड़े और बचाव के तरीके | 2026 रिपोर्ट | क्या आपको मालूम है कि किवी के फायदे | क्या आप जानते हैं कितना खतरनाक है सिम तस्करी का खेल | वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, नोएडा में डेटिंग ऐप स्कैम | नकली जज और पुलिस के चक्कर में लोगों ने गंवाएं 2 हजार करोड़, आप कैसे बचेंगे | पासकी क्या हैं? आज ही Passkey अपनाएं और पासवर्ड से पाएं छुटकारा | सुरक्षित लॉगिन गाइड | Haridwar History-मायापुरी से गंगाद्वार तक, क्या आप जानते हैं हरिद्वार के ये प्राचीन नाम और उनके महत्व |
06-04-2026