Loksabha election-बीजेपी की पहली लिस्ट से विपक्ष हो गया चारो खाने चीत ?

Loksabha Election
👁️ 562 Views

Loksabha election-बीजेपी की पहली लिस्ट ने लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में गर्माहट ला दी है। सियासी पारा गर्म हो गया है। सियातस के गलियारों में इस लिस्ट को लेकर जबरदस्त चर्चा है। विपक्षी खेमे में तो इस लिस्ट को लेकर अपने-अपने तरीके से विश्लेषण भी किया जा रहा है। जोभी हो बीजेपी की पहली 195 उम्मीदवारों की लिस्ट में सियासी समीकरण साधने की मजबूत कोशिश की गई है।

Loksabha election-जानिए बीजेपी लिस्ट का सियासी समीकरण

बीजेपी की पहली लिस्ट में हर वर्ग को साधने की कोशिश की गई है। नए चेहरों के साथ युवाओं और महिलाओं को प्राथमिकता देना बीजेपी की लिस्ट को मजबूत बनाता है।

लिस्ट में ओबीसी समुदाय को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है। इस बार बीजेपी ने एक मुस्लिम उम्मीदवार भी मैदान में उतारा है। इस लिस्ट में बीजेपी ने 28 महिलाओं और 34 केंद्रीय मंत्रियों राज्य मंत्रियों को भी चांस दिया है। लोकसभा चुनाव में ओबीसी मतदाता अहम भूमिका अदा करते हैं। बीजेपी ने इस बात को ध्यान में रखा है। 57 उम्मीदवारों को लिस्ट में जगह दी गई है।

अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए सुरक्षित सीटों पर बीजेपी ने 27 एससी और 18 एसटी उम्मीदवारों को टिकट दी है। पार्टी ने 2019 के चुनाव में 303 सीटें जीतीं थीं। पीएम मोदी ने इस बार 400 पार का नारा दिया है। इस बार 34 नए चेहरों को मौका दिया गया है। माना जा रहा है कि ये नए नाम भी भारतीय जनता पार्टी की सोची समझी रणनीति का हिस्सा हैं।

अगर देखा जाए तो बीजेपी की पहली लिस्ट पार्टी के दो संदेशों को स्पष्ट रूप से संकेद दे रही है। इस लिस्ट से बीजेपी ने यह बता दिया है कि वह चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसके साथ ही 195 लोगों की लंबी चौड़ी लिस्ट पहले ही निकालकर बीजेपी ने विपक्ष पर मनोवैज्ञानिक बढ़त भी बना ली है। विपक्ष अभी तक सीटों के बंटवारे को लेकर डील करने में उलझा हुआ है।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | NHAI इंटर्नशिप 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 अप्रैल-जानें सारी जानकारी | आपकी कम जागरूकता बढ़ा रही है साइबर अपराध, जांच एजेंसियां भी हैं परेशान | अदृश्य युद्ध: कोड और एल्गोरिदम से घिरा आम नागरिक—साइबर खतरे की पूरी हकीकत | गर्मी में आम खाने के फायदे 2026: इम्यूनिटी से लेकर दिल तक, क्यों है Mango सुपरफूड? | क्या आपके घर में भी लगेगा फ्री सोलर ? जानिए कैसे 1 करोड़ घरों तक पहुंचेगी ये योजना | डिवाइस ब्लॉकिंग क्या है और कैसे रोकती है साइबर ठगी? समझिए आसान भाषा में | Dwarka की रात और जाल में फंसा फरार आरोपी, पढ़ें पूरी क्राइम कहानी | सावधान! नकली SMS से गैस बुकिंग के नाम पर ठगी, ऐसे बचें | फेसबुक एड, AI वॉइस और 22 लाख की ठगी—दिल्ली में बड़ा साइबर रैकेट बेनकाब | प्रकृति 2026 आर्ट कैंपः 50 कलाकारों की कला और पर्यावरण संदेश |
26-03-2026