let’s inspire bihar-फैलता अभियान जुड़ते लोग

let’s inspire bihar-आईपीएस विकास वैभव द्वारा शुरू किया गया यह अभियान अब ग्लोबल सुमित तक पहुंच चुका है। let’s inspire bihar द्वारा 5 जून को पटना के मीठापुर में ग्लोबल समिट आयोजित कर रहा है। वरिष्ठ आईपीएस और वर्तमान में बिहार के विशेष गृह सचिव द्वारा प्रारंभ किए गए let’s inspire bihar (आईए प्रेरित करें बिहार) तेजी से फैल रहा है। युवाओं के बीच यह अभियान काफी लोकप्रिय हो रहा है। बिहार के 38 जिसे तक विस्तृत इस अभियान के तहत 22 जिलों में युवा संवाद का आयोजन किया जा चुका है। खुद आईपीएस विकास वैभव ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से इसकी जानकारी दी है। विकास वैभव के मुताबिक अभी तक भिन्न भिन्न अध्यायों से संबंद्ध व्हाट्सएप्प ग्रूप में 35 हजार लोग जुड़ चुके हैं।

let’s inspire bihar से जुड़ने वाले ज्यादातर लोग स्वेच्छा से अभियान में साथ रहने वालो में हैं। बिहार के 21 जिलो के हर प्रखंड में इसकी टीम बन चुकी है। विकास वैभव के मुताबिक बिहार की भूमि प्राचीन काल से ही ज्ञान, शौर्य एवं उद्यमिता की प्रतीक रही है। हम उन्हीं पूर्वजों के वंशज हैं, जिनमें अखंड भारत के साम्राज्य को स्थापित करने की क्षमता तब थी जब ना तो आज की तरह विकसित मार्ग थे, न सूचना तंत्र न उन्नत प्रोद्योगिकी।

विकास वैभव कहते हैं कि उर्जा निश्चित आज भी वही है, आवश्यकता केवल चिंतन की है कि उर्जा का प्रयोग हम कहां कर रहे हैं। चिंता नहीं अपितु चिंतन करना है, आपस में संघर्ष नहीं सहयोग करें, उजज्वलतम भविष्य के लिए मिलकर कुछ प्रयास करने की जरूरत है।

let’s inspire bihar का कार्यक्रम जहां होता है वहां लोगों की भीड़ और उत्साह देखने वाली होती है। लोग विकास वैभव के इस सोच को उम्मीदों भरी नजर से देख रहे हैं। खासकर युवा वर्ग तो विकास वैभव द्वारा शुरू किए गए let’s inspire bihar को अपना अभियान मान चुका है। अभियान से बड़ी संख्या में महिलाओं का जुड़ना ये साबित करता है कि इसने घर घर जगह बना ली है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Cyber Security पर BRICS में बड़ी चिंता, PM Modi ने बताया Technology के गलत इस्तेमाल का खतरा | Vetiver Grass क्या है? जम्मू में 2 लाख पौधों से मिट्टी का कटाव रोकने की CISF की मुहिम | आपके नाम पर फर्जी SIM तो नहीं? बायोमेट्रिक और e-KYC से ऐसे हो सकता है SIM Card Fraud | सपने में मृत व्यक्ति को देखना क्या संकेत देता है? बात करे, मुस्कुराए या कुछ दे तो जानें सपना फल | साइबर फ्रॉड कैसे रोकें: बैंक, पुलिस और DoT मिलकर कैसे बचा सकते हैं आपका पैसा | साइबर फ्रॉड के बाद बैंक खाता फ्रीज? GRM Portal से अकाउंट खुलवाने की प्रक्रिया जानें | APK File डाउनलोड करते ही खाली हो सकता है बैंक खाता? फोन में तुरंत जांचें ये 10 सेटिंग | मोबाइल रेडिएशन से कैंसर होता है ? जानिए सेहत पर इसके असर का सच | Aadhaar Update: आधार में क्या बदल सकते हैं घर बैठे, फोटो और मोबाइल नंबर बदलने का क्या है तरीका | सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन से ठगी का नया ट्रेंड; भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शिकायत का तरीका |
15-09-2026