ड्रग तस्करी में 8 साल जेल में बंद रहने के बाद फिर तस्करी, नाईजीरियाई साथी समेत गिरफ्तार, 40 करोड़ का हेरोइन बरामद

ड्रग तस्करी रैकेट में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक नाईजीरियाई सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 40 करोड़ की हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक दोनो अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्करी रैकेट का हिस्सा हैं। गिरफ्तार नाईजीरियाई को तो ड्रग तस्करी में 20 साल की सजा भी मिल चुकी है। 8 साल जेल में बिताने के बाद बाहर आते ही पिछले दो साल से उसने फिर से ड्रग तस्करी शुरू कर दी थी।

स्पेशल सेल के डीसीपी जसमीत सिंह के मुताबिक गिरफ्तार ड्रग तस्करों की पहचान राकेश उर्फ रॉकी और ओबुमुनेमी नवाछकु के रूप में हुई है। इनके कब्जे से कुल 6.2 किलो हेरोइन बरामद की गई। डीसीपी जसमीत सिंह के मुताबिक इंटरनेशनल ड्रग तस्करी रैकेट के बारे में सूचना मिली थी। सूचना पर इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह को काम करने के लिए लगाया गया। काफी कोशिश करने के बाद पता चला कि 12 मई को राकेश उर्फ रॉकी मुकरबा चौक पर हेरोइन की खेप लेकर आएगा। वह वहां से पंजाब सप्लाई करने के लिए जाने वाला था। इस सूचना के आधार पर एसीपी अत्तर सिंह की देखरेख और इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह के नेतृत्व में इंस्पेक्टर रंजीत, आदित्य, हेडकांस्टेबल देवेन्द्र, अजय, अनिल, नवीन औऱ कांस्टेबल हरविंदर के साथ छापेमारी टीम बनाई गई।  पुलिस टीम ने मुकरबा चौक बस स्टैंड से राकेश को पकड़ा तलाशी में उसके पास से 4 किलो हेरोइन बरामद किया गया।

राकेश से पूछताछ के आधार पर नाईजीरियाई ओबुमुनेमी के चाणक्या प्लेस स्थित किराए के घर पर 14 मई को छापा मारा गया जहां नाइजीरियाई ने पुलिस को जानबूझकर घर के बाहर रोके रखा और उस दौरान काफी सारा ड्रग फ्लश की मदद से हटा दिया। पुलिस को उसके पास से 2.2 किलो हेरोइन बरामद हुआ।

राकेश ने बताया कि वह ओबुमुनेमी के निर्देश पर ही पंजाब हरियाणा आदि में पिछले दो साल से हेरोइन सप्लाई कर रहा है। ओबुमुनेमी टूरिस्ट वीजा पर 2009 में भारत आया था। 2012 में एनसीबी ने उसे दो और साथियों के साथ ड्रग तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसके बाद वह 8 साल जेल में रहा। साल 2018 में कोर्ट ने उसे 20 साल की सजा औऱ जुर्माने का फैसला सुनाया था। वह विदेश में कोरियर कंपनी के माध्यम से ड्रग भेजा करता था।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | CISF जवानों के तनाव और मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा कदम, IHBAS से 3 साल का समझौता | CRPF Women Battalion: 1986 में बनी पहली महिला बटालियन, 40 साल में ऐसे बदली महिलाओं की भूमिका | ऐप पर बढ़ता रहा मुनाफा, असली पैसा पहुंचा दुबई: जानिए Fake Trading App का नया जाल | एयरपोर्ट पर मदद के नाम पर ठगी: ₹11 हजार देने के बाद खुला राज, CISF को मिले तीन अलग नाम वाले पहचान पत्र | Tech Support Scam क्या है? कंप्यूटर पर Pop-Up दिखाकर कैसे होती है ठगी, IFSO केस से समझें पूरा तरीका | Property fraud: रिटायरमेंट के ₹1.75 करोड़ फंसे, जमीन खरीदने से पहले इन कागजात की जांच क्यों जरूरी, आप भी जान लें | RBI का नया प्रस्ताव: संदिग्ध बैंक ट्रांजैक्शन पर 60 दिन तक रोक, आपके खाते पर कब पड़ सकता है असर? | Flight Baggage Rules: विदेश जाते समय बैग में क्या नहीं ले जा सकते? दिल्ली एयरपोर्ट पर चंदन के 11 डिब्बे मिले | Train Cancelled October 2026: अक्टूबर में 40 से ज्यादा ट्रेनें रद्द, टिकट है तो पहले चेक करें अपनी ट्रेन | सट्टे का पैसा शेयर बाजार तक कैसे पहुंचता है? महादेव बेटिंग केस से समझिए पूरा खेल |
25-09-2026