दिल्ली से कोलकाता तक आतंकी नेटवर्क, स्पेशल सेल ने कैसे बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने LeT आतंकी मॉडयूल का पर्दाफाश किया है। ये बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे।
LeT आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश
👁️ 36 Views

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक ऐसे LeT आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है जिसका नेटवर्क कोलकाता से तमिलनाड्डू तक फैला हुआ था। इनके आका बांग्लादेश में बैठा था औऱ निर्देश पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई से मिल रहे थे। मॉडयूल के 8 लोगों को पकड़ा गया है।

LeT आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश पोस्टर से कैसे हुआ

दिल्ली में कुछ जगहों पर पाक समर्थक पोस्टर लगाए गए। इनमें बुरहान बानी जैसे आतंकियों का महिमामंडन किया गया था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच का जिम्मा स्पेशल सेल को सौंप दिया गया। डीसीपी अमित कौशिक की देखरेख और इंस्पेक्टर सुनील औऱ धीरज के नेतृत्व में टीम ने जांच शुरू की।

गहन जांच और पोस्टर लगाने वालों की पहचान कर पुलिस ने कोलकाता से दो और तमिलनाड्डू से 6 को गिरफ्तार किया। इनमें से 7 बांग्लादेशी थे। इनके पास से कई रेकी के वीडियो, पोस्टर, 10 फोन, बांग्लादेशी पासपोर्ट आदि बरामद हुए।

वीडियो देखें दिल्ली पुलिस ने क्या बतायाः

गिरफ्तार उमर फारूक से पता चला कि काश्मीर से बांग्लादेश जाकर बस गया आतंकी शबीर अहमद लोन देश भर में हमले की साजिश रच रहा था। योजना थी कि आतंकी हमले में बांग्लादेशी लोगों का इस्तेमाल करना है। इसके लिए हथियार आदि एकत्र किया जा रहा था। पोस्टर लगाने का काम ड्राई रन के तौर पर किया गया था।

यह भी पढ़ेंः पाक आतंकी ने फैला रखा था कई राज्यो में नेटवर्क

कौन है LeT का मुख्य हैंडलर Shabir Lone

  • पहले भी 2007 में AK-47 और ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार
  • Hafiz Saeed और Zaki-ur-Rehman Lakhvi से सीधे संपर्क
  • ISI की मदद से बांग्लादेश से भारत विरोधी ऑपरेशन
  • फिलहाल बांग्लादेश से भारत-केंद्रित आतंकी गतिविधियों का संचालन

क्यों यह मामला बेहद गंभीर है

यह केस सिर्फ पोस्टर लगाने तक सीमित नहीं था। जांच से साफ है कि यह भारत में बड़े आतंकी हमले की तैयारी का शुरुआती चरण था, जिसे समय रहते रोक लिया गया।

जागरूक रहें सुरक्षित रहेंः https://amzn.to/40n49m7

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | डीपीडीपी कानून और गैर डिजिटल डाटाः लाखों नागरिकों की गोपनीयता का अधूरा सच | मध्यमा परीक्षा 2026ः तारीख, केंद्र और परिणाम की पूरी जानकारी | नेहा बालाः झारखंड की साइबर शेरनी जिसने अंतर्राष्ट्रीय ठगों को धूल चटाई | डिजिटल अरेस्ट क्या है? ऑपरेशन बजरंग से समझें साइबर ठगी का पूरा जाल | Whatsapp-Signal यूजर्स सावधानः Linked devices से हो सकती है जासूसी | AI Deepfake से निवेश ठगी: मंत्री का नकली वीडियो, करोड़ों का नुकसान—ऐसे फंस रहा है पढ़ा-लिखा भारत | प्रेम और मातृत्व में क्या फर्क है? व्यक्तित्व सत्र में डा. जायसवाल की गहरी व्याख्या | गार्गी नारीशक्ति सम्मेलन 2026ः पटना में महिलाओं का महाकुंभ, विकसित बिहार की नई सोच | अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ींः सीबीआई के नए एफईआईआर में क्या | जब इंटरनेट बन जाए युद्धभूमिः muddy water APT और डिजिटल युद्ध का बढ़ता खतरा |
15-03-2026