चौकीदारी छोड़ बदमाश बना, चुनाव में लाखो खर्चे फिर क्या हुआ जानिए विस्तार से

👁️ 464 Views

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। राजस्थान से साल 2009 में एक शख्स नौकरी की तलाश में दिल्ली पहुंच गया। छतरपुर में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करने लगा। छह माह बाद वह चौकीदारी छोड़ पीजी हाउस में नौकरी करने लगा। यहीं उसकी मुलाकात गैंगस्टर से हुई औऱ वह बदमाश बन गया। कई वारदातों को अंजाम देने वाले इस शख्स को दिल्ली पुलिस अपराध शाखा के एसटीएफ दस्ते ने गिरफ्तार कर लिया है।

क्राइम ब्रांच के एडिशनल सीपी शिबेस सिंह के मुताबिक गिरफ्तार बदमाश की पहचान प्रभात उर्फ प्रभाती के रूप में हुई है। वह खतरनाकर बदमाश रोहित चौधरी का साथी है। उसे पिछले साल जून में अपने साथियों के साथ एक प्लाट खाली कराने के चक्कर में हमला करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में मकोका के तहत केस दर्ज किया गया था। शिबेस सिंह के मुताबिक उसे डीसीपी भीषम सिंह की देखरेख और एसीपी पंकज सिंह की निगरानी में बनी इंस्पेक्टर विकास राणा के नेतृत्व में बनी एस आई हरवीर सिंह, मनोज कुमार, महिला एसआई मंजू, एएसआई नरेश कुमार, जय प्रकाश, विजय कुमार, हेडकांस्टेबल धर्मवीर सिंह, योगेन्द्र सिंह, रोहित, कांस्टेबल परमजीत, परमिंदर और अनीष की टीम ने  गिरफ्तार किया है।

प्रभात उर्फ प्रभाती राजस्थान के धौलपुर का निवासी है औऱ साल 2009 में दिल्ली नौकरी की तलाश में आया था। छतरपुर में वह चौकीदारी करने लगा। छह माह बाद एक पीजी में उसे नौकरी मिल गई। यहीं उसकी मुलाकात रोहित चौधरी से हुई। 2011 में वह रोहित चौधरी के साथ काम करने लगा। वह उसके लिए जबरन उगाही आदि कर रहा था। बाद में उसने रोहित के कहने पर उसकी फोर्ड एंडेवर औऱ फार्च्यूनर को बुलेट प्रूफ भी बनवाया। यही नहीं रोहित के कहने पर उसने स्थानीय चुनाव लड़ने के लिए लाखो रुपये खर्च भी किए।

 

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | गर्मी में आम खाने के फायदे 2026: इम्यूनिटी से लेकर दिल तक, क्यों है Mango सुपरफूड? | क्या आपके घर में भी लगेगा फ्री सोलर ? जानिए कैसे 1 करोड़ घरों तक पहुंचेगी ये योजना | डिवाइस ब्लॉकिंग क्या है और कैसे रोकती है साइबर ठगी? समझिए आसान भाषा में | Dwarka की रात और जाल में फंसा फरार आरोपी, पढ़ें पूरी क्राइम कहानी | सावधान! नकली SMS से गैस बुकिंग के नाम पर ठगी, ऐसे बचें | फेसबुक एड, AI वॉइस और 22 लाख की ठगी—दिल्ली में बड़ा साइबर रैकेट बेनकाब | प्रकृति 2026 आर्ट कैंपः 50 कलाकारों की कला और पर्यावरण संदेश | क्यों हो रही है महिलाओं के खिलाफ साइबर अपराध में बढ़ोत्तरी-जानिए खतरनाक ट्रेंड और सरकार के कदम | पटना के बापू सभागार में 5000 लोगों का ऐतिहासिक जमावड़ा: ‘लेट्स इंस्पायर बिहार’ ने छेड़ा सांस्कृतिक पुनर्जागरण का बिगुल | देहरादून में बड़ी बैठकःदेश के चिड़ियाघरो में होने जा रहा बड़ा बदलाव, “मेरा चिड़ियाघर” योजना पर बड़ा फैसला |
25-03-2026