Cbi update – सीबीआई ने इस मामले में 105 लोगों और 20 संस्थानों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया

Cbi update-सीबीआई ने हिमाचल प्रदेश छात्रवृत्ति घोटाला मामले में जांच पूरी की। इस मामले में सीबीआई ने 20 संस्थानों एवं  उनके मालिकों तथा  हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग व बैंक के अधिकारियों सहित 105 व्यक्तियों के विरुद्ध आरोप पत्र दायर किया है। जांच के दौरान, 19 व्यक्तियों यथा उच्च शिक्षा निदेशालय, शिमला के कर्मचारियों, शैक्षणिक संस्थानों के चेयरमैन/वाइस चेयरमैन व निदेशकों/कर्मचारियों एवं बैंक कर्मियों  को गिरफ्तार किया गया।

Cbi update

सीबीआई ने वर्ष 2013 से 2017 के दौरान, हिमाचल प्रदेश राज्य में कथित 181 करोड़ रु. (लगभग) की छात्रवृत्ति के फर्जी एवं कपटपूर्ण दावा करने वाले निजी शैक्षणिक संस्थानों के विरुद्ध हिमाचल प्रदेश सरकार के अनुरोध पर तत्काल मामला, वर्ष 2019 में दर्ज किया।

इसके पाश्चत,   उच्च न्यायालय,हिमाचल प्रदेश ने भी तत्काल मामले की जांच की निगरानी की एवं तदनुसार समय-समय पर स्थिति संबंधी रिपोर्ट दायर की गई।

यह मामला, भारत सरकार द्वारा एससी/एसटी/ओबीसी श्रेणियों के छात्रों की मदद के लिए शुरू की गई एवं राज्य सरकार के माध्यम से कार्यान्वित, ‘छात्रवृत्ति/फीस प्रतिपूर्ति योजना’ के कथित दुरुपयोग से संबंधित है।

Latest Posts

यह भी पढ़ें

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | हर 15 दिन में करें यह छोटा काम, हैकर्स से बची रह सकती है आपकी डिजिटल पहचान | सत्य बोलने का महत्व: क्यों कहा गया है ‘सांच को आंच नहीं’ | समुद्री सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत, CISF और भारतीय समुद्री विश्वविद्यालय के बीच हुआ बड़ा समझौता | BRICS NSA Meeting 2026: अजीत डोभाल की अध्यक्षता में भारत रच रहा साइबर सुरक्षा का नया इतिहास; जानें AI और Deepfake से निपटने का प्लान | Cyber Fraud Alert: बेरोजगार युवाओं के नाम पर खुल रहे बैंक खाते, दिल्ली पुलिस ने पकड़ा 50 लाख रुपये से जुड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क का राज | सनातन धर्म में अन्न का महत्व: क्यों कहा गया है अन्न को सबसे बड़ा धन? | WhatsApp Boss Scam Alert: CEO बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, I4C ने जारी की चेतावनी | सीआईएसएफ को मिला नया मुख्यालय, जानिए इसकी विशेषताएं | सपने में कुत्ता काटे तो क्या होता है? जानिए स्वप्न शास्त्र का संकेत | 1930 पर शिकायत की थी? अब घर बैठे वापस मिलेगा साइबर फ्रॉड का पैसा, MHA के नए पोर्टल से आसान हुआ रिफंड |
24-06-2026