लड्डू गोपाल की मूर्ति कर ली थी चोरी जानिए कैसे पकड़ा गया चोर

सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी निगरानी की मदद से पुलिस ने आरोपी नवी हसन @ पेंडी किल्लर को दबोचा। चोरी की गई पीतल की मूर्ति और सोने की बाली बरामद।
लड्डू गोपाल
👁️ 93 Views

दिल्ली के द्वारका जिले में पुलिस थाना डाबड़ी की क्रैक टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए हनुमान मंदिर से लड्डू गोपाल की मूर्ति और मूर्ति की सोने की बालियां चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई सभी वस्तुएं भी बरामद कर ली हैं।

लड्डू गोपाल की मूर्ति ऐसे हुई थी चोरी

यह घटना 07 दिसंबर 2025 को हुई थी। शिकायतकर्ता श्री राकेश कुमार (पुजारी, हनुमान मंदिर, महेंद्र पार्क, दिल्ली) ने Dabri PS में सूचना दी कि मंदिर से लड्डू गोपाल की कीमती पीतल की मूर्ति चोरी हो गई है। डीसीपी अंकित सिंह के मुताबिक घटना की गंभीरता को देखते हुए, SHO/Dabri इंस्पेक्टर गंगा राम के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

यह भाी पढ़ेंः 5 साल तक नेपाल में छिपा रहा, पर सच भाग नहीं पाया: अपनी ही मां के कत्ल का आरोपी B.Tech युवक बॉर्डर से गिरफ्तार

यह विशेष टीम राज कुमार, ACP Dabri के समग्र पर्यवेक्षण और श्री अंकित सिंह, IPS – DCP द्वारका जिला के नेतृत्व में कार्यरत थी। टीम में SI शंकर, ASI धर्मेन्द्र, HC बंशी धर, HC विकास, HC बच्चू सिंह, HC राजेंदर और HC अमित जैसे अनुभवी अधिकारी शामिल थे।

पुलिस टीम ने मंदिर के आसपास सीसीटीवी और लोगों से लगातार पूछताछ की। इसके साथ ही मुखबिरों को भी सक्रिय कर दिया गया। कई CCTV फुटेज खंगालने और लगातार मेहनत के बाद, टीम के सदस्य HC राजेंदर को 09 दिसंबर 2025 को आरोपी के मूवमेंट के बारे में एक गोपनीय सूचना प्राप्त हुई।

सूचना के आधार पर, SHO/Dabri ने टीम को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। टीम ने तुरंत एक गुप्त मुखबिर के साथ डाबड़ी की 40 फूटा रोड पर स्थित बीकानेर स्वीट के पास जाल बिछाया। जैसे ही मुखबिर ने इशारा किया, टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन सतर्क टीम ने कम से कम बल का उपयोग करते हुए उसे सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान नवी हसन @ पेंडी किल्लर @ लेमिनेशन के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान, आरोपी नवी हसन के कब्जे से चोरी की गई वस्तुएं – श्री गोपाल जी की पीतल की मूर्ति और सोने की बालियां (Gold Baliya), बरामद की गईं।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Agniveer भर्ती 2026: उम्र सीमा बढ़ी, क्या मिलेगा स्थायी मौका? जानिए नया नियम और पूरा प्रोसेस | क्या आपको मालूम है यूपीआई के ये नियम, अप्रैल से बदल जाएगा सब कुछ | विकसित बिहार का निश्चयः हर जिले में पांच स्टार्ट अप जानिए किसने बनाई यह योजना | गलत जानकारी समाज के लिए खतरा क्यों बन गई है? अश्विनी वैष्णव का AI Summit में बड़ा अलर्ट | फ्रॉड से बचना है तो SMS से दूर हो जाएं अपना लें ये दो चीजें | दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्कर का परिवार हुए बड़े सनसनीखेज खुलासे | साइबर अपराध पर ऐसे भारी पड़ेंगे AI और Sim binding | गाय को रोटी खिलाने के फायदे: धार्मिक मान्यता, वैज्ञानिक तर्क और जीवन पर असर | क्या आप जानते हैं TRAI DND APP के ये नए फीचर | दिल्ली पुलिस की परेड, अमित शाह की सलामी और आगे का संदेश |
22-02-2026