whatsapp linked devices का इस्तेमाल करते हैं तो जान लीजिए जरुरी बातें, बाद में पछताना ना पड़े

whatsapp linked devices
👁️ 267 Views

whatsapp linked devices का इस्तेमाल बेहद आम बात है। मगर whatsapp linked devices का इस्तेमाल करते समय कुछ जरुरी बातों का जानना भी जरुर चाहिए। ये जरुरी बातें आपको डिजिटल पीड़ित बनने से बचा सकती हैं। WhatsApp में एक गंभीर खामी (CVE-2025-55177) से हमलावर लिंक किए गए अकाउंट्स के ज़रिए चुपचाप आपके डिवाइस तक पहुँच सकते हैं।

whatsapp linked devices के लिए ये बातें जरुरी

 सबसे पहते तो आपको अभी ऐप अपडेट करना चाहिए। इसके बाद लिंक किए गए डिवाइस की समीक्षा करें। यह खामी विशेष रूप से चिंताजनक है क्योंकि इसे zero-click attack के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है—यानि शिकार को कुछ भी क्लिक करने की ज़रूरत नहीं होती।

त्वरित सुरक्षा उपाय

– WhatsApp तुरंत अपडेट करें ताकि सुरक्षा के लिए एप्प आधारित अपडेट आपके पास भी आ जाए। डिजिटल दुनिया में आपकी सावधानी ही आपकी सुरक्षा है। इसलिए इन बातों को गौर से ना केवल पढ़िए बल्कि याद भी रखा कीजिए और अपने परीचितों को भी इन बातों से अवगत कराते रहना चाहिए।

सुनिश्चित करें कि आप ये संस्करण चला रहे हैं:

   iOS के लिए WhatsApp: v2.25.21.73 या उससे नया 

  – iOS के लिए WhatsApp Business: v2.25.21.78 या उससे नया 

  – Mac के लिए WhatsApp: v2.25.21.78 या उससे नया 

लिंक किए गए डिवाइस की समीक्षा करें 

  WhatsApp सेटिंग्स में जाकर अनजान या अनुपयोगी डिवाइस को हटाएं।

– सार्वजनिक डिवाइस से लिंकिंग से बचें 

  यदि ज़रूरी हो, उपयोग के तुरंत बाद unlink करें।

व्यापक डिजिटल स्वच्छता सुझाव

– OS स्तर की सुरक्षा का उपयोग करें 

  यह खामी Apple प्लेटफॉर्म की अन्य कमजोरियों (जैसे CVE-2025-43300) से और बढ़ सकती है। iOS/macOS को अपडेट रखें।

– ऐप अनुमतियाँ सीमित करें 

  WhatsApp को अनावश्यक फाइल, कैमरा और माइक्रोफोन एक्सेस न दें जब तक आवश्यक न हो।

– जेलब्रेकिंग या रूटिंग से बचें 

  ये तरीक़े सुरक्षा फीचर्स को निष्क्रिय कर देते हैं और डिवाइस को अधिक असुरक्षित बना देते हैं।

यह भी पढ़ेंः

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | मुठभेड़ के बाद क्या हुआ खुलासा, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े कौन से गैंग के शूटर | दिल्ली से कोलकाता तक आतंकी नेटवर्क, स्पेशल सेल ने कैसे बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया | चीन के साइबर धोखेबाज़ भारत में कैसे चला रहे हैं वर्चुअल SIM बॉक्स, गुरुग्राम केस ने खोली पोल | Agniveer भर्ती 2026: उम्र सीमा बढ़ी, क्या मिलेगा स्थायी मौका? जानिए नया नियम और पूरा प्रोसेस | क्या आपको मालूम है यूपीआई के ये नियम, अप्रैल से बदल जाएगा सब कुछ | विकसित बिहार का निश्चयः हर जिले में पांच स्टार्ट अप जानिए किसने बनाई यह योजना | गलत जानकारी समाज के लिए खतरा क्यों बन गई है? अश्विनी वैष्णव का AI Summit में बड़ा अलर्ट | फ्रॉड से बचना है तो SMS से दूर हो जाएं अपना लें ये दो चीजें | दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्कर का परिवार हुए बड़े सनसनीखेज खुलासे | साइबर अपराध पर ऐसे भारी पड़ेंगे AI और Sim binding |
23-02-2026