ऑक्सीजन लेकर पटरी पर दौड़ रही रेलगाड़ी का पूरा हाल जानिए

👁️ 538 Views

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। भारतीय रेल देश भर के विभिन्न राज्यों में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) पहुंचाकर राहत प्रदान करने की अपनी यात्रा जारी रखे हुए है। अब तकभारतीय रेल ने देश भर के विभिन्न राज्यों में 76 टैंकरों में 1125 एमटी (लगभग) एलएमओ पहुंचाया है। 20 ऑक्सीजन एक्सप्रेस ने अपनी यात्रा पूरी कर ली है एवंसात और लोडेड ऑक्सीजन एक्सप्रेस 27 टैंकरों में 422 एमटी (लगभग) एलएमओ ले जा रही हैं। भारतीय रेल कोशिश कर रहा है कि अनुरोध करने वाले राज्यों को कम से कम समय में अधिक से अधिक एलएमओ पहुंचाया जा सके।

दिल्ली के लिए तीसरी ऑक्सीजन एक्सप्रेस 120 एमटी लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन के साथ दुर्गापुर से अपने रास्ते पर है और उम्मीद है कि चार जून, 2021 को दिल्ली पहुंच जाएगी।

तेलंगाना कोओडिशा के अंगुल से आने वाले अपने दूसरे ऑक्सीजन एक्सप्रेस से 60.23 एमटी एलएमओ मिलेगा।

हरियाणा को अपनी चौथी और पांचवीं ऑक्सीजन एक्सप्रेस मिलेगी जिसमें लगभग 72 एमटी लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन है। ये ट्रेनेंओडिशा के अंगुल और राउरकेला से आ रही हैं। 85 टन के साथ एक और ऑक्सीजन एक्सप्रेस हापा (गुजरात) से निकल चुकी है और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में डिलीवरी के लिए गुड़गांव पहुंच रही है।

मध्य प्रदेश (चौथी), उत्तर प्रदेश (10वीं), तेलंगाना, हरियाणा और दिल्ली के लिए और ऑक्सीजन एक्सप्रेस रास्ते में हैं। कुल सात ट्रेनों में 422.08 मीट्रिक टन एलएमओ की ढुलाई की जा रही है।

भारतीय रेल अब तक महाराष्ट्र (174 एमटी), उत्तर प्रदेश (430.51 एमटी), मध्य प्रदेश (156.96 एमटी), दिल्ली (190 एमटी),हरियाणा (109.71 एमटी) और तेलंगाना (63.6 एमटी)में 1125 मीट्रिक टन से अधिक लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन पहुंचा चुकी है।

देखें वीडियो-

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | नमो भारत ट्रेन की सुरक्षा में तैनात हुई CISF: जानें क्या हैं नए सुरक्षा नियम | कंबोडिया का नया एंटी-स्कैम कानून2026ःभारत के लिए बड़ी राहत या अस्थाई जीत ? | दिल्ली क्राइम ब्रांच ने वांटेड बदमाश लेफ्टी को देहरादून से दबोचा, टैक्सी चला रहा था हत्यारोपी | लव ट्रैप क्रिप्टो फ्राड: WhatsApp/Telegram पर ‘प्यार’ में ठगे जा रहे हैं लोग—जानें Pig Butchering Scam का पूरा सच(2026) | Dwarka Court में वकील का फोन अचानक गायब, कुछ घंटों बाद जो हुआ वो चौंकाने वाला है | सावधान! कहीं आपके चेहरे से भी तो नहीं जुड़े हैं अनगिनत सिम | भारत में साइबर अपराध क्यों बढ़ रहे हैं? जानें कारण, आंकड़े और बचाव के तरीके | 2026 रिपोर्ट | क्या आपको मालूम है कि किवी के फायदे | क्या आप जानते हैं कितना खतरनाक है सिम तस्करी का खेल | वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, नोएडा में डेटिंग ऐप स्कैम |
07-04-2026