IPL मैच पर चल रहा था साउथ दिल्ली में सट्टा, पुलिस ने मारा छापा

👁️ 485 Views

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दक्षिणी दिल्ली पुलिस स्पेशल स्टाफ ने आईपीएल मैच पर चल रहे सट्टा के रैकेट का भांडाफोड़ किया है। इस सिलसिले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से लैपटाप, मोबाइल फोन औऱ करीब 1 लाख 20 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

दक्षिणी दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त उपायुक्त परमिंदर सिंह के मुताबिक 5 अक्टूबर को सूचना मिली की दिल्ली कैपिटल और रॉयल चैलेंज बेंगलूरू के बीच चल रहे मैच पर सट्टा लग रहा है। पता लगा था कि यह सट्टा राजपुर खुर्द स्थित एक प्रोपर्टी डीलर के आफिस में चल रहा है। सूचना के आधार पर एसीपी बिजेन्द्र विधुड़ी की देखरेख में इंस्पेक्टर गिरीश कुमार के नेतृत्व में एसआई संजय सिंह, एएसआई राजकुमार, प्रेमजीत सिंह, हेडकांस्टेबल सुनील कुमार, सुरेश कुमार, संजय कुमार, रमेश कुमार, कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार, रोशन कुमार, पंकज कुमार, तेज नारायण और प्रदीप कुमार की टीम बनाई गई।

पुलिस टीम ने रात करीब पौने दस बजे छापेमारी की कार्रवाई की। जेएमडी प्रोपर्टी के नाम से चल रहे दफ्तर में 6 लोग बैठकर सट्टा लगा रहे थे। पकड़े गए लोगों की पहचान गौरव सेजवाल, साहिल लुथरा, सोनू राठी उर्फ लखबीर, मोहित डागर, हेमंत दलाल औऱ संजय राठी के रूप में हुई है।

वीडियो देखें

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | दिल्ली में फर्जी ईडी रेड का सनसनीखेज खुलासा, मेड ही निकली मास्टरमाइंड | जान लीजिए मैसेजिंग ऐप्प पर ढील से कैसे बढ़ रहा है साइबर क्राइम | बिहार के गया में लगता है मौत के बाद मुक्ति का मेला, क्यों खास है यह पौराणिक परंपरा | जानिए क्या है ‘सबके लिए आवास’ मिशन, शहरी गरीबों को कैसे मिलता है पक्का घर | बिहार का वह शहर जिसे राम की कर्मभूमि कहा जाता है, जहां ताड़का से जुड़ी है एक रहस्यमयी कथा | operation octopus: हैदराबाद पुलिस ने 127 करोड़ के साइबर ठगी का नेटवर्क कैसे तोड़ा | UIDAI AI Invisible Shield: आपके आधार की पहचान अब पहले से ज्यादा सुरक्षित कैसे हुई | दिल्ली पुलिस ने एआई समिट के दौरान हुए प्रदर्शन पर तोड़ी खामोशी, बोली पूर्व नियोजित था प्रदर्शन | मुठभेड़ के बाद क्या हुआ खुलासा, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े कौन से गैंग के शूटर | दिल्ली से कोलकाता तक आतंकी नेटवर्क, स्पेशल सेल ने कैसे बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया |
27-02-2026