दिल्ली में चल रहे थे गैरकानूनी हुक्का बार, पुलिस ने मारा छापा

0
238
👁️ 175 Views

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार।  पश्चिमी दिल्ली पुलिस ने हुक्का बार के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें हुक्का बार मालिक और मैनेजर शामिल हैं। ये हुक्का बार गैरकानूनी तरीके से चलाए जा रहे थे।

पश्चिमी दिल्ली पुलिस उपायुक्त दीपक पुरोहित के मुताबिक सूचना मिली थी कि पंजाबी बाग की तरफ कुछ हुक्का बार गैरकानूनी तरीके से चल रहे हैं। इन बारों में कोरोना नियमों का भी पालन नहीं हो रहा था। सूचना के आधार पर पुलिस ने पहले इन हुक्का बारों की रेकी की औऱ उसके बाद डार हुक्का बारों पर गुप्त तरीके से छापा मारा गया। इन हुक्का बार के मैनेजर औऱ मालिकों को गिरफ्तार किया गया। इस छापेमारी में 43 हुक्का बरामद किए गए।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now