दिल्ली में शराब खरीदने ठेके पर जा रहे हैं तो देखे लें यह वीडियो पढ़ लें यह खबर

👁️ 455 Views

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली में शराब के ठेके का एक वीडियो वायरल हुआ। कोविड नियमों की धज्जियां उड़ाता यह वीडियो इतना वायरल हो गया कि दिल्ली पुलिस को सख्त कदम उठाने पड़े। दिल्ली के दो ठेकों की वायरल हुई इन तस्वीरों के बाद दिल्ली पुलिस और आबकारी विभाग ने सख्त कदम उठाए। ये दोनो ठेके तो सील हो ही गए। शराब के दुकान पर खरीदारों और ठेकों के कर्मचारियों के लिए भी कई नियम बना दिए गए। इन नियमों का उल्लंघन करने पर शराब का ठेका बंद हो सकता है। उत्तरी दिल्ली के सब्जी मंडी और रोशनारा रोड पर मौजूद ठेकों को पुलिस ने बंद करवाया और आबकारी विभाग ने भी सील कर दिए। कोविड नियमों के उल्लंघन की वायरल होने के मामले के बाद उत्तरी दिल्ली के सभी पुलिस थानो में मौजूद शराब ठेका प्रबंधकों की मीटिंग ली गई। इस मीटिंग में कई नियम तय किए गए। इन नियमों के मुताबिक ठेके पर अगर शराब खरीदने कोई बिना मास्क आता है तो ठेका प्रंबधक पुलिस को सूचना देंगे। काउंटर पर ग्राहक पंक्तिबद्ध तरीके से ही खड़े होंगे। दो गज की दूरी पर सर्किल बनाना अनिवार्य होगा। शराब दुकान के सभी कर्मचारी मास्क पहने होंगे। हर ठेके पर गारंड रखना अनिवार्य होगा जिसके जिम्मे दुकान के बाहर की व्यवस्था होगी। शराब की दुकान निर्धारित समय पर बंद करना होगा। इस संबंध में सभी ठेका मैनेजरों को एक पत्र भी दे दिया गया है।

वीडियो देखें-

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | AI Deepfake से निवेश ठगी: मंत्री का नकली वीडियो, करोड़ों का नुकसान—ऐसे फंस रहा है पढ़ा-लिखा भारत | प्रेम और मातृत्व में क्या फर्क है? व्यक्तित्व सत्र में डा. जायसवाल की गहरी व्याख्या | गार्गी नारीशक्ति सम्मेलन 2026ः पटना में महिलाओं का महाकुंभ, विकसित बिहार की नई सोच | अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ींः सीबीआई के नए एफईआईआर में क्या | जब इंटरनेट बन जाए युद्धभूमिः muddy water APT और डिजिटल युद्ध का बढ़ता खतरा | वित्तीय साइबर अपराध क्यों बढ़ रहे हैं ? बैंकिंग सिस्टम में सुधार क्यों हो गया जरूरी | वायरल मैसेज का सच: नहीं बनेगा कोई नया केंद्रशासित प्रदेश, PIB ने दी चेतावनी। | Panaji police cyber crime model: क्या पूरे देश में लागू हो सकता है गोवा पुलिस का सुरक्षा मॉडल | cisf raising day: मेट्रो से एयरपोर्ट तक CISF की अनकही कहानी | क्या आप जानते हैं डिजिटल सेतु और इसके फायदों को |
09-03-2026