I-PHONE आनलाइन खरीदें या दुकान से पहले पढ़ लें यह खबर

👁️ 588 Views

 आप आई-फोन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो पहले ये ठीक से जांच लें कि आपको दिया जाने वाला आई फोन नकली या असली। क्योॆंकि नकली आई फोन बेचने का काला कारोबार संगठित रूप से किया जा रहा है और इस धंधे में चीन के चोरों से लेकर आनलाइन फोन बेचने वाली कंपनियां तक शामिल हैं। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे ही गिरोह का भंडाफोड़ किया है जिसने नकली आई फोन के लिए बकायदा सेंटर खोल रखा था। 

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के ज्वायंट सीपी प्रवीर रंजन के मुताबिक डीसीपी भीष्म सिंह की देखरेख में पुलिस टीम ने 4 ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है जो नकली आईफोन को असली बताकर बेच रहे थे। नकली को असली बनाने के लिए इन लोगों ने मशीन भी लगा रखी थी। और नकली आईईएमएआई चीन से आनलाइन चैट के जरिए मंगाया जाता था।

  क्राइम ब्रांच ने दिल्ली की गफ्फार मार्केट में छापा मारकर करीब 500 आईफोन बरामद किए। इस सिलसिले में मुनीर खान, अनस खान, मोहम्मद हमजा खान और मोहम्मद इब्राहिम को गिरफ्तार किया गया।   इनसे पूछताछ में पुलिस को कई सनसनीखेज जानकारी मिली।

 पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वह लोग लेजर मशीन की मदद से डुप्लीकेट IMEI स्टीकर बनाकर फोन के असली IMEI नंबर से बदल देते थे। इतना ही नहीं, यह लोग असली आईफोन जैसी पैकिंग भी किया करते थे।  नकली आईफोन को ऑनलाइन भी बेचा जा रहा था।

सूत्रों की मानें तो इस गोरखधंधे में कुछ ऑनलाइन कंपनियां भी शामिल हैं। यह लोग आईफोन के लेटेस्ट मॉडल्स की कॉपी मंगवाकर उनका IMEI नंबर बदल ग्राहकों को चूना लगा रहे थे।

कोई भी ग्राहक अगर खराब आईफोन ठीक करवाने आता है तो यह लोग ज्यादा खर्च बताकर असली बिल के साथ उनसे फोन खरीद लेते हैं। फोन में टेक्निकल डिफेक्ट होने की बात कहकर एप्पल कंपनी के कर्मचारियों से साठ-गांठ करके फोन स्वाइप कराते हैं और फिर IMEI नंबर बदलकर उन्हें मार्केट में बेच दिया जाता है। 

नकली फोन बनाने वाले लोग हांगकांग की पुरानी मार्केट से भी फोन खरीदते हैं। साथ ही यह लोग चीन से आईफोन की फर्स्ट कॉपी मंगवाकर भी बेचते हैं।  डीसीपी क्राइम भीष्म सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ कर इस रैकेट में शामिल लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है। इनके साथ जुड़े एप्पल कंपनी के कर्मचारियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सरकारी योजना के लिए ऑनलाइन राजिस्ट्रेशन की गाइड | सरके चुनर विवादः रिलीज से लेकर बैन तक पूरी कहानी | साइबर फ्रॉड में बैंक खाता फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट का क्या है नया फैसला | 2026 विधानसभा चुनाव कहां कहां हैं, कितनी हैं सीटें, चुनाव आयोग ने कितने पर्यवेक्षक नियुक्त किए | क्या आपको बिना आवेदन किए लोन मंजूर होने का मैसेज मिला ? | मध्यमा परीक्षा 2026 आरंभ, बोर्ड अध्यक्ष का औचक दौरा | साइबर फ्रॉड रिपोर्ट करें: Suspect Repository और GAC गाइड | दर्शन के बाद ऑटो में छूटा बैग, CCTV से ट्रेस कर दतिया पुलिस ने लौटाया | भोजपुरी सिनेमा के ‘इनसाइक्लोपीडिया’ को मिला बेस्ट लिरिसिस्ट का सम्मान | नारी के रूपः मातृत्व, प्रेम और तपस्विनी शक्ति-डा. अरूण कुमार जायसवाल |
19-03-2026