Hajaribagh-हजारीबाग वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में है यह झील कैसे हुआ उद्धार जानिए देखिए वीडियो

Hajaribagh
👁️ 555 Views

Hajaribagh-हजारीबाग का नाम कौन नहीं जानता। जाहिर है जो हजारीबाग को जानने वाले ये भी जानते हैं कि यहां विश्व प्रसिद्ध वाइल्ड लाइफ सेंचुरी भी है। 186 वर्ग किलोमीटर वन क्षेत्र में फैले इस वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में सबसे आकर्षक जगह है राजडेरवा। मुख्य द्वार से 10 किलोमीटर दूर राजडेरवा में दूर दूर से पर्यटक आते हैं।

Hajaribagh News in Hindi

हजारीबाग वाइल्ड लाइफ सेंचुरी की जो बात हम  आप लोगों को बताने जा रहे हैं वह बहुत कम लोगों को पता होगी। मुख्य द्वार से कच्ची सड़क पर दोनो तरफ घने जंगल और बीच में करीब 10 किमी कच्ची सड़क पर चलने के बाद प्रकृति की गोद में मनोरम स्थल पर पहुंच सकते हैं। इस जगह का नाम है राजडेरवा। यहां झील, म्यूजियम, अतिथि गृह, काटेज के अलावा कैंटीन की सुविधा है। पर्यटकों को ठहरने के लिए काटेज की व्यवस्था है।

 यहां झील है जहां पर्यटक नौका विहार का आनंद लेते हैं। लेकिन, नौका विहार के चार वोट में सिर्फ एक ही ठीक है। शेष तीन बोट चलने के लायक नहीं है।क्षेत्र के अंदर 11 वाच टावर बने हैं जहां से पर्यटक दूर-दूर तक देख सकते हैं। यहां अधिकारियों के ठहरने के लिए गेस्ट हाउस, पर्यटकों को ठहरने के लिए 5 काटेज, सिंगल बेड के लॉज एवं 6 बेड का एक डोमेट्री है। यहां ठहरने वाले पर्यटकों को खुद से राशन देना पड़ता है। खानसामा उन्हें भोजन पकाकर खिलाता है।

यह तो हुई इसके सौंदर्य की बात लेकिन इसके पीछे वन विभाग की बहुत कड़ी मेहनत भी है। इस झील की जगह पर भीषण गाद हो गया था। कैंपा परियोजना की मदद से महीनो तक इस गाद को निकाला गया। इसके बाद इस झील का सौंदर्य उभरकर सामने आया। यहां तैनात फारेस्ट गार्ड अनिल रमण (देखें वीडियो) इस बात की ताकीद करते हैं। वो बताते हैं कि महीनो काम चला।

झील से गाद निकालने के बाद इसके आसपास की कच्ची सड़क का भी सौंदर्यीकरण और मरम्मत दोनो हुआ है। हजारीबाग वाइल्ड लाइफ सेंचुरी की सिर्फ यही खासियत नहीं है। कुछ दिन पहले तक इस घने जंगल वाली 186 वर्ग किलोमीटर की वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में किसी भी वन्य जीव के दर्शन ना होने की शिकायत रहती थी। वन विभाग ने इसके कारणों का पता लगाया और अब कई चेक डैम बनाए गए हैं ताकि यहां आने वाले वन्य प्राणी अपनी प्यास बुझाने और राहत पाने के लिए इस तरह के चेक डैम पर रूकें, और पर्यटकों को वन्य जीव दर्शन का लाभ हो सके।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Chrome Extensions से फैल रहा खतरनाक Stanley Malware | फिल्म धुरंधर: कहानी, कास्ट, रिलीज़ डेट और ट्रेंडिंग सवाल | पूरी जानकारी | ऑनलाइन धोखाधड़ी मामलों में बैंक खाते फ्रीज़ करने से पहले जाँच क्यों जरूरी है ? MHA SOP 2026 | म्यूल अकाउंट क्यों नहीं रुक रहे? RBI के सख्त KYC नियमों के बावजूद बड़ा सच | एकादशी व्रत: महत्व, नियम, पूजा विधि और वैज्ञानिक दृष्टि | 15 करोड़ पासवर्ड डार्कवेब पर लीक: Gmail, Facebook, Instagram सहित बड़े प्लेटफॉर्म्स प्रभावित | 2FA क्यों है जरूरी | Bluetooth Surveillance Risk: उपयोग में न हो तो ब्लूटूथ बंद रखें, डेनमार्क की चेतावनी से क्या सीखें | 77वां गणतंत्र दिवस: ग्रेट रन ऑफ कच्छ में फहरा दुनिया का सबसे विशाल खादी तिरंगा | ₹50,000 से कम की ठगी में अब कोर्ट नहीं जाना होगा, जानिए कैसे मिलेगा पैसा वापस | Ex-Serviceman Vehicle Fraud Case: 2023 में पूर्व सैनिक के साथ हुआ अन्याय, 2026 में Delhi Police ने दिलाया न्याय, फर्जी दस्तावेज़ों वाला गिरोह बेनकाब |
01-02-2026