Google Maps-गूगल मैप का ये वाला फीचर तुरंत कर लें एक्टिवेट, मिलेंगे ये लाभ

Google Maps
👁️ 574 Views

Google Maps-ये तो हम सबको मालूम ही है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करना कितना जरूरी होता है। इससे खुद की और दूसरोंं की जिंदगी की सुरक्षा भी होती है। कई बार जोश में कुछ वाहन चालक होश खो बैठते हैं और उनके वाहन की रफ्तार बेलगाम होकर हादसे का कारण बन जाती है। ऐसे वाहन चालकों के लिए गूगल मैप्स का स्पीडोमीटर बड़ा काम का है। यह कैसे काम करता है आइए जानते हैं।

Google Maps speedometer

गूगल मैप्स ने पहली बार 2019 में ऑन स्क्रीन स्पीडोमीटर लॉंच किया था। धीरे-धीरे इसे पूरे देश में लॉंच किया गया था। इसके जरिए गूगल मैप्स वाहन चालकों को तय सीमा से अधिक स्पीड होने पर चेतावनी देता है। यह नोटिफिकेशन एप्प पर ही मिल जाता है। इसकी सुविधा एंड्रायड और आईओएस दोनों पर उपलब्ध है। इस फीचर की मदद से जान और माल दोनो का बचाव हो सकता है।

स्पीडोमीटर (Speedometer) ऑन करने के लिए एंड्राएड डिवाइस पर googlemaps खोलें। इसके बाद टॉप राइट कार्नर पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर पर क्लिक करें। ड्राप डाउन मेन्यू में सेटिंग्स चुनें। सेटिंग मेनू के खुलने पर नेविगेशन सेटिंग्स चुनें। नेविगेशन सेटिंग्स विकल्प पर जाने के बाद ड्राइविंग विकल्प वाले अनुभाग को देखें। यहां आपको आपके ड्राइविंग अनुभव से जुड़ी सुविधाएं मिलेंगी।

ड्राइविंग विकल्प के अंदर आपको स्पीडोमीटर को एक्टिवेट करने और अपनी ड्राइविंग गति पर वास्तविक समय की जानकारी प्राप्त करने के लिए स्विच चालू करना है। एक बार स्पीडोमीटर चालू करने के बाद यह गूगल मैप के साथ नेविगेट करते समय आपकी जीपीएस स्पीड दिखाएगा। यदि आप गति सीमा पार कर रहे हैं तो यह सचेत कर देगा। गूगल मैप्स का स्पीडोमीटर स्ट्रीट व्यू इमेजरी और थर्ड पार्टी इमेजरी से गति सीमा की पहचान के लिए एआई का उपयोग करता है।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सरकारी योजना के लिए ऑनलाइन राजिस्ट्रेशन की गाइड | सरके चुनर विवादः रिलीज से लेकर बैन तक पूरी कहानी | साइबर फ्रॉड में बैंक खाता फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट का क्या है नया फैसला | 2026 विधानसभा चुनाव कहां कहां हैं, कितनी हैं सीटें, चुनाव आयोग ने कितने पर्यवेक्षक नियुक्त किए | क्या आपको बिना आवेदन किए लोन मंजूर होने का मैसेज मिला ? | मध्यमा परीक्षा 2026 आरंभ, बोर्ड अध्यक्ष का औचक दौरा | साइबर फ्रॉड रिपोर्ट करें: Suspect Repository और GAC गाइड | दर्शन के बाद ऑटो में छूटा बैग, CCTV से ट्रेस कर दतिया पुलिस ने लौटाया | भोजपुरी सिनेमा के ‘इनसाइक्लोपीडिया’ को मिला बेस्ट लिरिसिस्ट का सम्मान | नारी के रूपः मातृत्व, प्रेम और तपस्विनी शक्ति-डा. अरूण कुमार जायसवाल |
18-03-2026