नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सवा तीन करोड़ का सोना बरामद, देखें सोने के बिस्किट के वीडियो

👁️ 551 Views

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की पुलिस ने करोड़ो रुपये की सोने की तस्करी का भांडाफोड़ किया है। इस सिलसिले में सोने के बिस्किट के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। यह शख्स कोलकाता से राजधानी एक्सप्रेस से सोने की बिस्किट की खेप लेकर आया था। बरामद सोना 6 किलो 292 ग्राम है जिसकी कीमत सवा तीन करोड़ से अधिक बताई जा रही है।

दिल्ली रेलवे पुलिस के डीसीपी हरेन्द्र सिंह के एएसआई प्रमोद और हेडकांस्टेबल जयवीर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रहे थे। सुबह करीब 10 बजे वह प्लेटफार्म नंबर 16 पर थे। हावड़ा राजधानी प्लेटफार्म पर आकर रूकी तो एक संदिग्ध शख्स को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कमर में बंधे कपड़े के बेल्ट में सोने के बिस्किट बरामद हुए। तत्काल नई दिल्ली रेलवे स्टेशन थानाध्यक्ष सतीश राणा को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सतीश राणा एएसआई प्रमोद, हेडकांस्टेबल सत्यजीत, जयवीर, कांस्टेबल विनीत और राहुल की टीम द्वारा

बरामद सोने के बिस्किट का कुल वजन 6 किलो 292 ग्राम था। इसकी कीमत करीब सवा तीन करोड़ रुपये है। संदिग्ध शख्स की पहचान प्रवीण कुमार अंबालाल के रूप में हुई। वह मूलतज्ञ गुजरात का रहने वाला है और वेस्ट मुंबई में रहता है। सोने के बिस्किट पर दुबई औऱ स्वीटजरलैंड के स्टांप लगे हुए थे। पूछताछ में उसने बताया कि वह इसके पहले दो बार सोने के बिस्किट लेकर दिल्ली आ चुका है। इस बार वह कोलकाता से सोने की खेप लेकर आया था। कोलकाता में उसे यह खेप रंगोली मॉल के पास अमित नामक शख्स ने दिया था।

 

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | नमो भारत ट्रेन की सुरक्षा में तैनात हुई CISF: जानें क्या हैं नए सुरक्षा नियम | कंबोडिया का नया एंटी-स्कैम कानून2026ःभारत के लिए बड़ी राहत या अस्थाई जीत ? | दिल्ली क्राइम ब्रांच ने वांटेड बदमाश लेफ्टी को देहरादून से दबोचा, टैक्सी चला रहा था हत्यारोपी | लव ट्रैप क्रिप्टो फ्राड: WhatsApp/Telegram पर ‘प्यार’ में ठगे जा रहे हैं लोग—जानें Pig Butchering Scam का पूरा सच(2026) | Dwarka Court में वकील का फोन अचानक गायब, कुछ घंटों बाद जो हुआ वो चौंकाने वाला है | सावधान! कहीं आपके चेहरे से भी तो नहीं जुड़े हैं अनगिनत सिम | भारत में साइबर अपराध क्यों बढ़ रहे हैं? जानें कारण, आंकड़े और बचाव के तरीके | 2026 रिपोर्ट | क्या आपको मालूम है कि किवी के फायदे | क्या आप जानते हैं कितना खतरनाक है सिम तस्करी का खेल | वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, नोएडा में डेटिंग ऐप स्कैम |
08-04-2026