गैंगस्टर 27 साल से, इनाम पचास हजार

गैंगस्टर प्रवीण यादव को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। इस गैंगस्टर पर 50 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस के मुताबिक गैंगस्टर प्रवीण यादव पिछले 27 साल से सक्रिय था और कई वारदातों में लिप्त था।

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के डीसीपी जसमीत सिंह के मुताबिक एसीपी अतर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर शिव कुमार और कर्मवीर सिंह की टीम ने गैंगस्टर प्रवीण यादव को दिल्ली के घिटोरनी में हुए एऩकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया। वह पहले राजेश बावनिया, नीतू दाबोदिया और अशोक प्रधान गैंग का सदस्य हुआ करता था। उसके पास से .32 बोर की पिस्टल औऱ 4 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। जसमीत सिंह के मुताबिक स्पेशल सेल की टीम पिछले कई दिनो से प्रवीण यादव को पकड़ने की फिराक में थी लेकिन वह हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में फरार हो जा रहा था। काफी मशक्कत के बाज इंस्पेक्टर शिव कुमार को सूचना मिली कि प्रवीण घिटोरनी में वाया जगत सिंह रो़ड आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया। बलेनो कार में आ रहे प्रवीण को आत्मसमर्पण के लिए कहा गया मगर वह फरार होने लगा पुलिस टीम ने फिर उसे घेर लिया चारो तरफ से घिरा देख गैंगस्टर प्रवीण ने पिस्टल से पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाब मे पुलिस टीम में शामिल हवलदार मुकेश ने भी गोली चलाई। आखिरकार पुलिस उसे दबोचने में कामयाब हो गई।

गैंगस्टर प्रवीण यादव दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की गिरफ्त में

27 साल से सक्रिय

गैंगस्टर प्रवीण यादव समयपुर बादली का घोषित अपराधी है। वह पिछले 27 सालों से अपराध की दुनिया में सक्रिय है। उसके खिलाफ 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं जिनमें 2 मर्डर, 4 हत्या की चेष्टा और लूटपाट जबरन वसूली आदि के मामले हैं। इस समय प्रवीण सात मामलो में वांछित था। वह प्रशांत विहार के एक मामले में 5 साल की सजा भी प्राप्त कर चुका है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सात्विक भोजन क्या है, शरीर को स्वस्थ रखने में इसकी क्या भूमिका? डॉ. अरुण कुमार जायसवाल ने बताया सेहत का मंत्र | बॉटनेट क्या है? Sality Malware ने 23 साल तक कंप्यूटरों को कैसे बनाया साइबर हथियार | Digital Arrest Scam का पैसा कहां गया? CBI ने खोला APK और बैंक खातों का खेल | बिहार का विकास कैसे होगा? रोजगार, पलायन और सामाजिक बंटवारे पर उठे बड़े सवाल | Porn Video Scam: वीडियो के चक्कर में फोन हैक, बैंक खाता भी हो सकता है खाली | आंतरिक शांति कैसे पाएं? राजयोगी ब्रह्माकुमार निकुंज ने बताया मन को शक्तिशाली बनाने का रास्ता | सावधान! WhatsApp Chat Cloning से खाली हो सकता है बैंक खाता, ₹2 करोड़ की ठगी ने खोली आंखें | ऑनलाइन फ्रॉड: पहले दिखाया नकली मुनाफा, फिर 30 लाख फंसे, ऐसे पहचानें पूरा खेल | Drishti IAS Coaching Fees में छूट: CISF परिवारों को किन परीक्षाओं की तैयारी में मिलेगा लाभ | साइबर ठगी के इस नए तरीके ने पुलिस को भी डाल दिया सकते में, हो जाइए आप भी सावधान ! |
07-09-2026