free job alert: भारतीय डाक विभाग में नौकरी के लिए इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन

free job alert

free job alert: भारतीय डाक विभाग में नौकरी के लिए वैकेंसियां निकली हैं। इस संबंध में आप भारतीय डाक विभाग के वेबसाइट पर भी इसकी पूरी डिटेल्स देख सकते हैं। इस लेख में आप जान सकते हैं इस वैकेंसी के बारे में सारी चीजें विस्तार से। उम्र सीमा, सैलरी आदि जानने के लिए इस लेख को अंत तक पढ़ें

free job alert दसवीं पास कर सकते हैं आवेदन अंतिम तिथि यह है

भारतीय डाक विभाग ने स्टाफ कार ड्राइवर के कुल 25 रिक्त पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 8 फरवरी 2025 निर्धारित की गई है। वैकेंसी की पूरी जानकारी https://www.indiapost.gov.in/vas/Pages/Content/Recruitments.aspx?Category=Recruitment लिंक को क्लिक कर पाया जा सकता है।

कुल रिक्तियां

भारतीय डाक विभाग की तरफ से जारी भर्ती में कुल 25 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अभियान के माध्यम से सेंट्रल रीजन में 1 पद, एमएमएस चेन्नई में 15 पद, साउदर्न रीजन में 4 पद और वेस्टर्न रीजन में 5 पद भरे जाएंगे। इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

यह लाइसेंस भी जरूरी

उम्मीदवार के पास लाइट और हैवी मोटर वाहन का वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस तथा कम से कम तीन वर्षों का ड्राइविंग अनुभव होना चाहिए। इस पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि, यानी 8 फरवरी 2025 को की जाएगी।

सैलरी

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 7वीं केंद्रीय वेतन आयोग (CPC) के अनुसार Level 2 के वेतनमान में 19,900 रुपये प्रति माह की सैलरी दी जाएगी। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा में भाग लेने की आवश्यकता नहीं होगी।

यहां भेजें आवेदन

चयन मेरिट लिस्ट या टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। अभ्यर्थियों को अपनी पूरी तरह से भरी हुई आवेदन पत्र और सभी आवश्यक दस्तावेजों को अटैच करके अंतिम डेट 8 फरवरी 2025 तक The Senior Manager, Mail Motor Service, No. 37, Greams Road, Chennai – 600 006 के पते पर भेज दें।

यह भी पढ़ें

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | बाबलू डेयरी में किसने चलवाई गोलियां? डिजिटल निगरानी से खुली गांजा, वसूली और बदले की कहानी | Online Fraud: नौकरी और निवेश के नाम पर ₹641 करोड़ की ठगी, आखिर कहां गया पैसा? | सात्विक भोजन क्या है, शरीर को स्वस्थ रखने में इसकी क्या भूमिका? डॉ. अरुण कुमार जायसवाल ने बताया सेहत का मंत्र | बॉटनेट क्या है? Sality Malware ने 23 साल तक कंप्यूटरों को कैसे बनाया साइबर हथियार | Digital Arrest Scam का पैसा कहां गया? CBI ने खोला APK और बैंक खातों का खेल | बिहार का विकास कैसे होगा? रोजगार, पलायन और सामाजिक बंटवारे पर उठे बड़े सवाल | Porn Video Scam: वीडियो के चक्कर में फोन हैक, बैंक खाता भी हो सकता है खाली | आंतरिक शांति कैसे पाएं? राजयोगी ब्रह्माकुमार निकुंज ने बताया मन को शक्तिशाली बनाने का रास्ता | सावधान! WhatsApp Chat Cloning से खाली हो सकता है बैंक खाता, ₹2 करोड़ की ठगी ने खोली आंखें | ऑनलाइन फ्रॉड: पहले दिखाया नकली मुनाफा, फिर 30 लाख फंसे, ऐसे पहचानें पूरा खेल |
09-09-2026