Fortuner car के चोर इस तरह पकड़े गए, मणीपुर, अरुणाचल तक फैला था नेटवर्क

Fortuner car

Fortuner car: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है जो कम से कम 50 Fortuner car की चोरी में लिप्त रहा है। इस सिंडिकेट के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनसे चोरी के दो फारच्यूनर कार और key programming tools भी बरामद किए गए हैं। चोरी के फॉर्च्यूनर कार इंजिन और चेसिस नंबर बदलने के बाद अरूणाचल और मणीपुर में बेच दिया जाता था।

Fortuner car thief

क्राइम ब्रांच के डीसीपी संजय कुमार सैन के मुताबिक एसीपी रमेश चंद्र लांबा की निगरानी और इंस्पेक्टर मनमीत मलिक के नेतृत्व में एसआई रीतेश कुमार, विकास सोलंकी, जय कुमार, सुनील पंवार, राजीव, हेडकांस्टेबल बिजेन्द्र, हरेन्द्र और सुनील ढाका की टीम ने मयूर विहार के चिल्ला मोड़ पर जाल बिछाकर काले रंग के फार्च्यूनर कार से आ रहे आकिल को गिरफ्तार किया। यह कार आनंद विहार से चोरी की गई थी।

पूछताछ में अकील ने बताया कि वह अपने बहनोई साजिद और गैंग लीडर मास्टर उर्फ मशरूफ के साथ मिलकर कार चोरी का काम करता है। उसकी निशानदेही पर साजिद को भी गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर सिकंदराबाद से चोरी की संफेद रंग की फार्च्यूनर कार बरामद की गई। दोनों कारें आनंद विहार पुलिस स्टेशन के इलाके से चोरी की गई थीं।

पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया है कि वह चेसिस नंबर और इंजिन नंबर बदल दिया करते थे। बाद में इन्हें अरूणाचल प्रदेश और मणीपुर में बेच दिया जाता था। गैंग के लोग 50 फार्च्यूनर कारों की चोरी में लिप्त बताए जा रहे हैं। इनसे पूछताछ के आधार पर छापेमारी जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि कार चोरो के गैंग सरगना को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | आपके नाम पर कोई और SIM तो नहीं चला रहा? घर बैठे ऐसे करें जांच | AI का भविष्य: नकली आवाज और डीपफेक के दौर में भारत कैसे रहेगा सुरक्षित? | LPG eKYC कैसे करें? 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए नया नियम, घर बैठे ऐसे पूरा करें BAA | Digital Arrest Scam: फोन पर ऐसा क्या हुआ कि 68 साल के बुजुर्ग ने तोड़ दी FD और गंवा दिए ₹1.12 करोड़? | Online Shopping Fraud: ऑनलाइन खरीदारी और बैंकिंग में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, पेमेंट से पहले जांचें ये 10 बातें | Shahzad Bhatti Network पर UAPA प्रतिबंध: कौन है शहजाद भट्टी और अब क्या बदल जाएगा? | कोयला चोरी कैसे रोक रही CISF? झारखंड-बंगाल की खदानों में ‘Zero Coal Leakage’ पर जोर | Cyber Crime FIR: ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत के बाद क्यों जरूरी हैं शुरुआती घंटे, कर्नाटक ने बदला जांच का तरीका | ₹12.84 करोड़ गए कहां? 317 ट्रांजैक्शन, 34 खाते और फिर USDT | UPI पेमेंट पर क्या है नया नियम: ₹2,000 से ज्यादा यूपीआई पेमेंट पर क्या आपके खाते से पैसे कटेंगे ? समझिए विस्तार से |
22-09-2026