दिल्ली पुलिस का नशे के खिलाफ खास अभियान का पखवाड़ा शुरू

दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस ने नशा मुक्त भारत पखवाड़ा लांच किया। ऐतिहासिक लाल किले से लांच इस पखवाड़ा का मकसद लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करना है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा के निर्देश पर शुरू किए गए इस पखवाड़े में पेंटिग प्रतियोगिता से लेकर दिल्ली पुलिस बैंड का प्रदर्शन तक शामिल है। नशे के खिलाफ शिक्षित करने के लिए दिल्ली के सभी इलाको में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस अभियान की औपचारिक जिम्मेवारी दिल्ली क्राइम ब्रांच की है।

दिल्ली पुलिस का नारा

इस अवसर पर दिल्ली पुलिस ने “मैं नशामुक्त हूं, आप क्या हैं ?” का नारा भी दिया है। क्राइम ब्रांच की स्पेशल सीपी शालिनी सिंह ने बताया कि पीएम नरेन्द्र मोदी की नशे के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति और गृह मंत्री अमित शाह की नशे के खिलाफ प्रतिबद्धता के मद्देनजर इस पखवाड़े का खास महत्व है। उन्होंने कहा की सीपी संजय अरोड़ा के मार्गदर्शन में आयोजित इस पखवाड़े में हिस्सा लेने वालों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

23 जून 2024 को इस पखवाड़े के तहत इंडिया गेट पर शानदार वॉकथॉन का आयोजन होगा। इस अवसर पर सीपी संजय अरोड़ा भी उपस्थित रहेंगे। दिल्ली पुलिस ने नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान में शामिल होकर अपने परिवार और दोस्तों को इसके खतरे के प्रति आगाह और जागरूक करने की अपील की है। इस पखवाड़े में कई तरह की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

इस पखवाड़े के दौरान जिलास्तर पर युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए जमीनी स्तर पर समुदायों को संगठित करना, नशीली दवाओं की लत के प्रतिकूल प्रभावों को उजागर करने के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए प्रदर्शन, बैंड प्रदर्शन, मेगा ई-प्रतिज्ञा, पेंटिग प्रतियोगिता आदि का आयोजन है। केवस हस्तनिर्मित प्रविष्टियां ncord2022@gmail.com पर जमा की जा सकती हैं।

यह भी पढ़ें

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | WhatsApp पर मोबाइल नंबर कैसे छिपाएं? आने वाला है नया प्राइवेसी फीचर, जानिए कैसे करेगा काम | त्योहार पर भी ड्यूटी निभाते हैं CISF जवान, DG प्रवीर रंजन ने मिठाई बांटकर बढ़ाया हौसला | CERT-In AI Security Guidelines: एआई से जुड़े साइबर हमले की 6 घंटे में देनी होगी सूचना | मकोका में सजा मिली उम्रकैद, दिल्ली पुलिस ने कैसे जीत ली क्रिमिनल जस्टिस की यह लड़ाई | हैक किए गए ईमेल अकाउंट्स का काला कारोबार: साइबर अपराधी कैसे करते हैं आपके ईमेल का इस्तेमाल? | ईमेल अकाउंट हैक कैसे होता है? AI फिशिंग और बैंकिंग साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके | CISF की नई सुरक्षा व्यवस्था: अब पावर प्लांट से बंदरगाह तक अलग-अलग कमांड संभालेंगे सुरक्षा | दिल्ली-एनसीआर में कोकीन तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, युवाओं तक कैसे पहुंच रहा था ड्रग्स का कारोबार? | पेन ड्राइव के साथ साथ ये चीजें भी आपको बना सकती हैं साइबर क्राइम का शिकार | फर्जी लोन और स्कॉलरशिप के नाम पर कैसे होती है ऑनलाइन ठगी? बैंक अकाउंट और फर्जी कॉल के इस खेल को समझें |
09-11-2026