Festival 2023:दुनिया में सर्विधिक त्योहार हमारे यहां यानि भारत में ही मनाए जाते हैं। जाते हुए साल के आखिरी तीन महीने में नवरात्र, दशहरा, दिवाली, करवा चौथ, चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज, छठआदि त्योहार एक के बाद एक कर आते हैं। इस दौरान खानपान और जीवन शैली में इतना बदलाव आ जाता है कि सेहत के लिए खतरा काफी बढ़ जाता है। अगर आप किसी बीमारी से पहले ही ग्रस्त हैं तो यह खतरा और भी बढ़ जाता है। जाहिर है ऐसे समय में आपको अपना और अपने परिवार का खास ध्यान रखना होगा।
Festival 2023 में अपना इस तरह रखें ख्याल
आइए पहले हम यह देखते हैं कि इस दौरान कौन सी समस्याएं बढ़ सकती हैं। तले हुए मसालेदार भोजन और मिठाइयों का सेवन पाचन तंत्र से संबंधित समस्या बढ़ा सकता है। कब्ज व गैस की समस्या इन दिनो आम हो जाती है। घर की साफ-सफाई, शॉपिंग आदि करने से दूसरी जो समस्या होती है वह है थकान। ऐसे में आपको अपने शरीर को आराम देना बहुत जरूरी हो जाता है। रात में 6-8 घंटे की नींद औऱ दिन में थोड़ा थोड़ा ब्रेक जरूर लें।
बहुत ज्यादा काम करने और चहल पहल करने से सिरदर्द और तनाव बढ़ जाता है। इसलिए अनावश्यक तनाव लेने से बेहतर है आराम से काम करें। मस्तिष्क को जितना शांति मिलेगी त्योहारों की खुशी उतनी ही बढ़ेगी। मस्तिष्क को शांत रखने और तनाव कम करने के लिए मेडिटेशन की मदद ले सकते हैं। अधिक चीनी वाले खाद्द्य पदार्थ से रक्त नें कोलेस्ट्राल की मात्रा बढ़ सकता है। रक्त चाप भी बढ़ सकता है। इसलिए खानपान को लेकर बेहद सचेत रहें। धूम्रपान और शराब का अधक सेवन दिल की बीमारी का खतरा बढ़ा देता है।
यह भी पढ़ें
- Mule SIM Fraud: साइबर अपराधियों तक पहुंचने की सबसे अहम कड़ी बनी सिम कार्ड की जांच
- Cyber Fraud: ऑनलाइन ठगी करने वाले गैंग पर कैसे होती है कार्रवाई? जानिए BNS की धारा 111 और म्यूल बैंक अकाउंट का पूरा खेल
- International Tiger Day 2026: भोपाल की ‘Run for Tiger’ ने दिया बड़ा संदेश, 600 से अधिक लोगों ने बाघ संरक्षण के लिए लगाई दौड़
- फेक न्यूज़ और सोशल मीडिया नैरेटिव: डिजिटल युग में सक्रिय सूचना प्रबंधन क्यों बन गया है सबसे बड़ी जरूरत
- ऑल इंडिया पुलिस जूडो चैंपियनशिप 2026: SSB ने जीती चैंपियन ट्रॉफी, जानिए मेडल टैली और सभी विजेताओं की पूरी जानकारी











