और बदलता गया Priyanka Chopra का रूप

Priyanka Chopra
👁️ 567 Views

[responsivevoice_button voice=”Hindi male” buttontext=”Listen to Post”]

बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ कही जाने वालीं प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं। उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वालीं प्रियंका ने 18 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। मिस वर्ल्ड बनने के बाद प्रियंका के लिए बॉलीवुड के रास्ते खुल गए। अपने अभिनय के दम पर प्रियंका ने बॉलीवुड से हॉलीवुड तक में अपनी छाप छोड़ी। आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।
प्रियंका जब 13 साल की थीं वो अमेरिका में अपनी चाची के साथ रहीं। जहां उन्होंने तीन साल बिताए और वहीं स्कूल में एडमिशन लिया। अमेरिका में प्रियंका को नस्लभेद और रंगभेद का सामना करना पड़ा था। इसका खुलासा प्रियंका ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था।

प्रियंका वापस भारत आईं और बरेली के आर्मी पब्लिक स्कूल में दाखिला लिया। प्रियंका के माता पिता सेना में डॉक्टर थे। इस वजह से उनकी पोस्टिंग अलग अलग शहरों में होती थी। प्रियंका का परिवार दिल्ली, चंडीगढ़, अंबाला, लद्दाख, लखनऊ, बरेली में रहा है। इस वजह से प्रियंका की स्कूलिंग भी कई शहरों में हुई।
प्रियंका की मां ने उन्हें फेमिना मिस इंडिया में हिस्सा लेने के लिए भेजा जहां वो मिस इंडिया वर्ल्ड का टाइटल जीतने में कामयाब रहीं। साल 2000 में प्रियंका मिस वर्ल्ड बनीं। यह खिताब जीतने वालीं वो पांचवीं भारतीय हैं।

मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद प्रियंका ने बॉलीवुड की ओर रुख किया। अब्बास मस्तान की थ्रिलर फिल्म ‘हमराज’ में पहले प्रियंका चोपड़ा को लिया गया था लेकिन प्रोडक्शन टीम के साथ उनके शेड्यूल में दिक्कतें हो रही थीं, जिसके बाद इस फिल्म में अमीषा पटेल को लिया गया। साल 2002 में तमिल फिल्म ‘थमिजहन’ से प्रियंका ने अभिनय की शुरुआत की।
साल 2003 में ‘द हीरो- लव स्टोरी ऑफ ए स्पॉय’ से प्रियंका ने बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके साथ सनी देओल और प्रीति जिंटा थे। इसके बाद वो ‘अंदाज’, ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘ऐतराज’, ‘कृष’, ‘डॉन’, ‘फैशन’, ‘दोस्ताना’, ‘अग्निपथ’, ‘बर्फी’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी हिट फिल्मों में नजर आईं।

बॉलीवुड के बाद प्रियंका ने हॉलीवुड की ओर रुख किया। अमेरिकी सीरीज ‘क्वांटिको’ में काम करके उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी। इसके अलावा वो हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ में नजर आ चुकी हैं। हॉलीवुड फिल्मों के अलावा कान फिल्म फेस्टिवल में भी प्रियंका का लुक छाया रहा।

2018 में प्रियंका ने अमेरिकन गायक और अभिनेता निक जोनस से शादी कर ली। शादी क्रिश्चियन और पंजाबी रीति रिवाज से हुई थी। राजस्थान के उम्मेद भवन पैलेस में प्रियंका की शादी बॉलीवुड की सबसे महंगी शादियों में थी।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | साइबर फ्रॉड रिपोर्ट करें: Suspect Repository और GAC गाइड | दर्शन के बाद ऑटो में छूटा बैग, CCTV से ट्रेस कर दतिया पुलिस ने लौटाया | भोजपुरी सिनेमा के ‘इनसाइक्लोपीडिया’ को मिला बेस्ट लिरिसिस्ट का सम्मान | नारी के रूपः मातृत्व, प्रेम और तपस्विनी शक्ति-डा. अरूण कुमार जायसवाल | IPL के लंबे क्रिकेटरः क्या चलेगा इनका सिक्का | दिल्ली की द्वारका पुलिस के हत्थे ऐसे चढ़ा यह भगोड़ा | TRAI का सबसे बड़ा फैसलाः AI अब बंद करेगी फ्राड कॉल्स, जानें पूरी जानकारी | डीपीडीपी कानून और गैर डिजिटल डाटाः लाखों नागरिकों की गोपनीयता का अधूरा सच | मध्यमा परीक्षा 2026ः तारीख, केंद्र और परिणाम की पूरी जानकारी | नेहा बालाः झारखंड की साइबर शेरनी जिसने अंतर्राष्ट्रीय ठगों को धूल चटाई |
16-03-2026