Plateform Ticket-प्लेटफार्म टिकट हो तो भी लगेगा जुर्माना! जान लीजिए यह नियम

Plateform Ticket
👁️ 489 Views

Plateform Ticket: कभी किसी को छोड़ने तो कभी किसी को लेने आप कई बार रेलवे स्टेशन पर गए होंगे। प्लेटफार्म टिकट (Platform ticket) भी जरूर ली होगी लेकिन क्या आप जानते हैं कि रेलवे(Railway) आप पर तब भी जुर्माना कर सकता है जब आपकी जेब में प्लेटफार्म टिकट हो। रेलवे नियमों के मुताबिक प्लेटफार्म पर जाने के लिए वाजिब कारण का होना जरूरी होता है। रेलवे टिकट(Railway ticket) या प्लेटफार्म टिकट नहीं होने पर आपको जुर्माना देना पड़ सकता है। इसके साथ ही यह भी नियम है कि आप एक बार टिकट खरीद कर पूरा दिन रेलवे प्लेटफार्म पर नहीं बिता सकते।

Plateform Ticket जानिए कितनी देर तक है वैलिड

अब आपको बता दें कि आप जब किसी रेलवे स्टेशन पर जाते हैं। आप टिकट लेकर स्पटेशन पर चले जाते हैं। आपके मन में होता है कि जेब में प्लेटफार्म टिकट है तो चाहे जितनी देर घूमो। लेकिन हम आपको बता दें कि यह टिकट केवल दो घंटे के लिए ही वैलिड होता है। दो घंटे से पहले ली गई टिकट के साथ पाए जाने पर रेलवे नियमों में तय रकम आपसे जुर्माना के रूप में वसूल सकता है। रेलवे वेबसाइट के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति 10 रु का प्लेटफार्म टिकट खरीदता है तो वह पूरे दिन प्लेटफार्म पर नहीं रह सकता। इसका प्रयोग सिर्फ दो घंटे ही किया जा सकता है।

ऑफर-इतना है जुर्माना

कोई यात्री प्लेटफार्म पर बिना टिकट के पाया जाता है तो रेलवे चेकिंग स्टाफ के द्वारा 250 रु का जुर्माना लगाया जाता है। इसके अलावा अगर बिना यात्रा टिकट या प्लेटफार्म की टिकट के कोई यात्री पकड़ा जाता है तो जिस प्लेटफार्म पर खड़ा है उस प्लेटफार्म पर आ चुकी ट्रेन के किराए से दोगुना शुल्क जुर्माने के रूप में वसूलने का प्रावधान है। रेलवे का यह भी नियम है कि वह प्लेटफार्म पर आदमियों की क्षमता के अनुसार ही टिकट देता है उससे ज्यादा नहीं।

रेलवे के बहुत सारे नियमों को लोग जानते नहीं इसीलिए कई बार रेलवे स्टेशन पर परेशानी भी होती है। रेलवे के नियमों को जानकर उसके अनुसार चलना ही ठीक होता है। नहीं तो जुर्माने की शक्ल में ठेर सारी रकम से हाथ गंवाना पड़ सकता है। कई मामलो में तो जेल तक जाना पड़ सकता है। रेलवे में सफर करना जितना सुखद या आरामदायक होता है उतना ही इसके नियमों का पालन भी जरूरी होता है। नियमों का पालन करने से आप ना केवल अपनी यात्रा को सुगम बना सकते है बल्कि यह भी देशहित में उठाया गया कदम होता है। आप कई बार रेलवे स्टेशनों पर जाते है कभी खुद की यात्रा करने तो कभी अपने सगे संबंधियों को रेलवे स्टेशन पर विदा करने। ऐसे में छोटी सी असावधानी भारी पड़ सकती है जबकि अगर आप नियमों के अनुरूप चलते हैं तो यही यात्रा आपके लिए यादगार बन सकती है।

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सरकारी योजना के लिए ऑनलाइन राजिस्ट्रेशन की गाइड | सरके चुनर विवादः रिलीज से लेकर बैन तक पूरी कहानी | साइबर फ्रॉड में बैंक खाता फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट का क्या है नया फैसला | 2026 विधानसभा चुनाव कहां कहां हैं, कितनी हैं सीटें, चुनाव आयोग ने कितने पर्यवेक्षक नियुक्त किए | क्या आपको बिना आवेदन किए लोन मंजूर होने का मैसेज मिला ? | मध्यमा परीक्षा 2026 आरंभ, बोर्ड अध्यक्ष का औचक दौरा | साइबर फ्रॉड रिपोर्ट करें: Suspect Repository और GAC गाइड | दर्शन के बाद ऑटो में छूटा बैग, CCTV से ट्रेस कर दतिया पुलिस ने लौटाया | भोजपुरी सिनेमा के ‘इनसाइक्लोपीडिया’ को मिला बेस्ट लिरिसिस्ट का सम्मान | नारी के रूपः मातृत्व, प्रेम और तपस्विनी शक्ति-डा. अरूण कुमार जायसवाल |
19-03-2026