environment news-विश्वभर में पर्यावरण को लेकर गहन चिंतन और मंथन जारी है। विभिन्न मंचों पर पर्यावरण को हरा भरा रखने पर जोर दिया जा रहा है। पौधारोपण को लेकर सरकारी और गैरसरकारी दोनो स्तर पर जोरशोर से अभियान चलाया जाता है। इसी के मद्देनजर पिछले दिनों मैंने झारखंड के तीन जिलों की यात्रा की । धनबाद, हजारीबाग औऱ रांची में किए गए दौरे में कई चीजें सामने आईं जल्द ही एक-एक कर उसके बारे में भी चर्चा करेंगे।
environment news in Hindi
झारखंड के जंगल और झारखंड वन विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों या कार्यों पर चर्चा भी करूंगा। लेकिन आपको आज उस शख्स की बात सुनाना जरूरी है जिसने झारखंड वन विभाग में कुछ नया करने का प्रयास किया है। दावा है कि इस अभियान से जंगल के पेड़ो की सुरक्षा महफूज हुई है। अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक सह सीईओ, कैम्पा, झारखंड पद पर तैनात आईएफएस संजीव कुमार ने जिला वन अधिकारी के पद पर ही तैनाती के समय एक खास अभियान शुरू किया था।
इन्होंने पेड़ों पर राखी बांध कर उन्हें बचाने की राज्य में एक अनूठी पहल शुरू की। यह अभियान अब हजारों गांवो को छूने की कगार से निकलकर दूसरे राज्यों तक पहुंच चुका है। उनका दावा है कि इस अभियान के तहत झारखंड के ज्यादातर गांव कवर किए जा चुके हैं। हमारे साथ खास बातचीत में ( पूरी बातचीत देखें वीडियो लिंक क्लिक कर) उन्होंने झारखंड वन विभाग द्वारा किए जा रहे कई प्रयासों के बारे में विस्तार से बताया।
बातचीत में उन्होंने बताया है कि कैसे झारखंड देश में प्रथम पांच वनों की सूची में है। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे झारखंड में वन क्षेत्रफल बढ़ा है। बातचीत में वनकर्मियों की संख्या में कमी के बावजूद कैसे वनों का संरक्षण किया जा रहा है इस पर भी चर्चा हुई। वीडियो में मौजूद पूरी बातचीत में उन्होंने कई ऐसी बातों का जिक्र किया है जिससे अब तक लोग अंजान हैं।
यह भी पढ़ें-
- साइबर ठगी में समय पर शिकायत के बाद भी क्यों नहीं मिलता पैसा ? बैंको की जवाबदेही पर सवाल
- सुबह का सपना और दिख जाएं ये पांच चीजें, तो क्या होता है मतलब समझ लीजिए
- सीआईएसएफ साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण क्या है, जवानों को साइबर हमले से निपटने के लिए क्या सिखाया जाता है?
- सिक्योरिटी पैच क्या है? FBI डेटा ब्रीच से समझिए एक अपडेट की चूक का खतरा
- निवेश धोखाधड़ी से बचने के लिए SEBI की पहल, निवेश से पहले ऐसे करें जांच













