sapne me tarbuj dekhna-गहरी नींद में आए सपने में क्या आपने भी कभी तरबूज देखा है। अगर हां तो तरबूज को किस अवस्था में आपने देखा है इसका फल भी उसी पर निर्भर करता है। सपने में तरबूज खाते हुए देखे हैं या तरबूज काटते हुए या किसी और अवस्था में तरबूज आपके सपने में आया है। इस लेख में हम जानने की कोशिश करेंगे कि तरबूज का सपना कैसा होता है। इस तरह का सपना कैसे फल का संकेत लेकर आता है।
sapne me tarbuj dekhna hindi
मान्यता है कि सपने में यदि आपने बड़ा तरबूज देखा है तो यह जल्द ही सफलता मिलने का संकेत करता है। बताया जाता है कि यह सपना बताता है कि आप जिस भी क्षेत्र में काम करते हैं उसमें आपको जल्द ही विजय हासिल होगा। अगर आप किसी व्यवसाय में जुटे हैं तो ऐसा सपना 4 गुना लाभ होने का संकेत देता है। यदि आप कहीं नौकरी कर रहे हैं तो यह सपना बड़ा पद मिलने की ओर संकेत करता है।
सपने में यदि छोटा तरबूज देखते हैं तो यह संकेत देता है कि आप जिस कार्य में जुटे हैं उसमें छोटी-छोटी सफलताएं मिलती रहेंगी। इस तरह की सफलताएं आपके आत्मविश्नास को बढ़ाने में कामयाब होंगी। ऐसा सपना धैर्य रखने का सूचक भी माना गया है। सपने में तरबूज खाना भी काफी शुभ सपना माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा सपना बताता है कि आप जो मेहनत कर रहे हैं उसका फल आपको मिल चुका है।
सपने में सड़ा हुआ तरबूज देखना अच्छा नहीं माना जाता है। यह सपना बताता है कि आने वाले दिन में आपकी इच्छा अधूरी रह सकती है। दूसरी तरफ सपने में तरबूज उगाना शुभ सपना माना जाता है। सपने में तरबूज को उगाना यह भी संकेत करता है कि आपको मालूम है कि सफलता कैसे मिलेगी। सपने में तरबूज की खेती करना ये बताता है कि आप परिश्रम पर यकीन करते हैं और परिश्रम की बदौलत ही कामयाबी पाना चाह रहे हैं।
सपने में तरबूज खरीदना यह संकेत देता है कि आप जल्द ही अपने लिए घर खरीद सकते हैं। यह सपना सफलता के लिए शुभ माना गया है। सपने में यदि आप तरबूज खा रहे हैं और उसका स्वाद मीठा है तो यह वर्तमान कार्य में मिलने वाली सफलता का संकेत है। दूसरी तरफ अगर तरबूज का स्वाद कड़वा है तो यह मिलने वाली असफलता का संकेत है।
यह भी पढ़ें-
- UPI PIN चोरी करने वाला Android Overlay Scam क्या है? मोबाइल की एक परमिशन से कैसे खाली हो सकता है बैंक खाता
- हेल्थ डेटा चोरी से मेडिकल फ्रॉड तक, फर्जी डॉक्टर बनकर कैसे ठग रहे हैं साइबर अपराधी?
- Microsoft 365, Outlook और Teams अचानक काम करना बंद कर दें तो क्या होगा? जानिए क्लाउड सर्वर की खराबी के पीछे की वजह
- CISF जवानों के लिए आधुनिक बैरक: दिल्ली के साकेत में 288 जवानों को मिलेगी नई आवास सुविधा
- Gootloader Malware क्या है? एक वेबसाइट पर क्लिक से कैसे हैक हो सकता है आपका कंप्यूटर
(अस्वीकरण-लेख सामान्य जानकारी और मान्यताओं पर आधारित है। https://indiavistar.com लेख में छपी किसी भी जानकारी के सही होने की पुष्टि नहीं करता है।)





