Election 2024-कहां खो गए वो चुनावी नारे

Election 2024
👁️ 601 Views

Election 2024-लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं। इन सरगर्मियों के बीच चुनावी नारों के वो शोर अब सुनाई देना बंद हो गए हैं। एक समय चुनावी नारे जनआंदोलन बन जाया करते थे। ये चुनावी नारे जहां घर घर में बच्चों के जुबान पर चढ़ जाते थे। वहीं ये नारे मतदाताओं और आम जनता के मानस पटल पर गरहे तौर पर अंकित हो जाया करते थे। आइए इनमें से कुछ नारों के बारे में बात किया जाए।

Election 2024-ये थे वो यादगार नारे

चुनावी नारे इतने चुटीले होते थे कि बस जनता इसमें बंध कर रह जाती थी। बदलते दौर में चुनाव के तरीके बदल गए। सोशल मीडिया ने इन चुनावी नारों की बजाय वीडियो और फोटो की दुनिया बना दी। वर्चुअल दुनिया में अब चुनावी नारों की शोर दब सी गई है। लिंक पर क्लिक कर आप उन नारों के बारे में और विस्तार से वीडियो के जरिए जान सकते हैं।

चुनावी नारों में एक समय डा. लोहिया का दिया गया नारा चार घंटा पेट को एक घंटा देश को काफी लोकप्रिय नारा था। कुछ नारे तो ऐसे भी बने थे जो बच्चों की जुबान पर रट गए थे। ऐसा ही एक नारा था “बीड़ी पीना छोड़ दो, जनसंघ को वोट दो” । उस समय कार्यकर्ता भी घर से रोटी बांधकर अपनी पार्टी और प्रिय नेता के प्रचार में पैदल ही निकल पड़ता था।

उस समय चुनाव का आगाज होते ही राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर नारे बनते थे। इन सब नारों में “सबको शिक्षा एक समान जाग उठा मजदूर किसान” “जली झोपड़ी भागे बैल जो देखो दीपक का खेल”। 80 के दशक में भ्रष्टाचार के खिलाफ विपक्षी दलों का यह नारा भी काफी चर्चा में रहा था कि “खा गई शक्कर पी गई तेल, जो देखो सरकार का खेल”। चुनाव को त्योहार जैसा मनाया जाता था इसलिए ये नारे भी गजब के चुटीले होते थे।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | NHAI इंटर्नशिप 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 अप्रैल-जानें सारी जानकारी | आपकी कम जागरूकता बढ़ा रही है साइबर अपराध, जांच एजेंसियां भी हैं परेशान | अदृश्य युद्ध: कोड और एल्गोरिदम से घिरा आम नागरिक—साइबर खतरे की पूरी हकीकत | गर्मी में आम खाने के फायदे 2026: इम्यूनिटी से लेकर दिल तक, क्यों है Mango सुपरफूड? | क्या आपके घर में भी लगेगा फ्री सोलर ? जानिए कैसे 1 करोड़ घरों तक पहुंचेगी ये योजना | डिवाइस ब्लॉकिंग क्या है और कैसे रोकती है साइबर ठगी? समझिए आसान भाषा में | Dwarka की रात और जाल में फंसा फरार आरोपी, पढ़ें पूरी क्राइम कहानी | सावधान! नकली SMS से गैस बुकिंग के नाम पर ठगी, ऐसे बचें | फेसबुक एड, AI वॉइस और 22 लाख की ठगी—दिल्ली में बड़ा साइबर रैकेट बेनकाब | प्रकृति 2026 आर्ट कैंपः 50 कलाकारों की कला और पर्यावरण संदेश |
26-03-2026