कुख्यात गैंगस्टर राकेश ताजपुरिया पकड़ा गया, पूरी कहानी का वीडियो

👁️ 616 Views

कुख्यात गैंगस्टर राकेश उर्फ राका उर्फ संजू उर्फ राकेश ताजपुरिया को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। सुनील टिल्लू का खास गुर्गा गैंगस्टर राकेश को एक एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया गया। रोहिणी कोर्ट में पिछले साल 24 सितंबर को हुए शूटआउट में कुख्यात गैंगस्टर राकेश की तलाश थी। इस शूटआउट में कुख्यात गैंगस्टर जितेन्द्र उर्फ गोगी मारा गया था।

राकेश ताजपुरिया सुनील टिल्लू और जितेन्द्र गोगी की पूरा कहानी इस वीडियो में

पुलिस के मुताबिक रोहिणी कोर्ट शूटआउट साजिश का मास्टरमाइंड राकेश ताजपुरिया ही था। वह हत्या, हत्या की चेष्टा जैसे 12 संगीन मामलो में लिप्त रहा है। उस पर 50 हजार का इनाम भी घोषित था। पुलिस ने उसके पास से सेमीआटोमेटिक पिस्टल और 3 कारतूस बरामद किए हैं।

स्पेशल सेल के डीसीपी जसमीत सिंह के मुताबिक एसीपी अत्तर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर शिवकुमार और पवन कुमार की टीम को कुख्यात गैंगस्टर राकेश ताजपुरिया को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली। राकेश सुनील टिल्लू गैंग का शार्प शूटर है। उसे 11-12 जनवरी की रात नरेला औद्योगिक क्षेत्र मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया।

दरअसल स्पेशल सेल को सूचना मिली थी कि राकेश अक्सर अलीपुर आता जाता है। सूचना यह भी थी कि वह जितेन्द्र गोगी गैग के एक सदस्य की हत्या करने की साजिश रच रहा है। 11 जनवरी को सूचना थी कि रात 9.30 से 10.30 के बीच वह होंडा लियो बाइक पर आएगा। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया। जैसे ही राकेश ताजपुरिया वहां पहुंचा पुलिस ने उसे सरेंडर करने के लिए कहा मगर उसने तत्काल पिस्टल निकालकर ताबड़तोड़ दो गोलियां चला दीं। पुलिस ने किसी तरह उसे काबू कर लिया।  

यह है कुख्यात गैंगस्टर की हिस्ट्री

करीब एक दर्जन से ज्यादा संगीन मामलो में लिप्त राकेश ताजपुरिया पिछले दस साल से सक्रिय है। वह कत्ल के 4 और एक कत्ल की कोशिश के मामले में वांटेड चल रहा है। राकेश ताजपुरिया ने पूछताछ में बताया है कि वह और उसके साथियों ने ही जितेन्द्र उर्फ गोगी को ठिकाने लगाने के लिए शार्पशूटर को कोर्ट पहुंचाया था। वह सुनील उर्फ टिल्लू का खास है औऱ बहुत ही दबंग गैगस्टर है। गौरतलब है कि सुनील उर्फ टिल्लू औऱ जितेन्द्र उर्फ गोगी के बीच 10 से चल रहे गैंगवार में अब तक 25 लोगों की जान जा चुकी है। इन दोनो के बीच कालेज छात्र संघ के चुनाव के समय रंजिश शुरू हुई थी।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | प्रकृति 2026 आर्ट कैंपः 50 कलाकारों की कला और पर्यावरण संदेश | क्यों हो रही है महिलाओं के खिलाफ साइबर अपराध में बढ़ोत्तरी-जानिए खतरनाक ट्रेंड और सरकार के कदम | पटना के बापू सभागार में 5000 लोगों का ऐतिहासिक जमावड़ा: ‘लेट्स इंस्पायर बिहार’ ने छेड़ा सांस्कृतिक पुनर्जागरण का बिगुल | देहरादून में बड़ी बैठकःदेश के चिड़ियाघरो में होने जा रहा बड़ा बदलाव, “मेरा चिड़ियाघर” योजना पर बड़ा फैसला | आपका अकाउंट भी बन सकता है म्यूल? कोर्ट की सख्त चेतावनी—जमानत मिली तो बढ़ेंगे साइबर फ्रॉड | जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा हुई और मजबूतः 5 नई पुलिस चौकियाँ और 7 PRV वाहन तैनात | sanchar sathi CEIR Update: अब IMEI से तुरंत ट्रेस होगा चोरी या खोया मोबाइल, जानिए पूरी प्रक्रिया | नंदू गैंग पर शिकंजा: पुलिस ने शूटर और सप्लायर दोनों को दबोचा | लेट्स इंस्पायर बिहार का 5 वां स्थापना दिवसः पटना में “बिहार सांस्कृतिक पुनर्जागरण महासभा 2026” | खाता हो गया है फ्रीज? अब मिनटों में शिकायत करेंः GRM पोर्टल से ऐसे होगा अनफ्रीज! |
23-03-2026