दिल्ली पुलिस की जांच में पता लगा है कि देश में रह रहे अवैध बांग्लादेशी लिंग बदल लेते हैं और सीमा पार अपने परिवार से बात करने के लिए प्रतिबंधित APP का इस्तेमाल कर रहे हैं। पुलिस ने ऐसे सात मोबाइल फोन जब्त किए हैं जिन पर IMO APP का इस्तेमाल किया जा रहा था। यह APP प्रतिबंधित है। दिल्ली के उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के विदेशी सेल ने अवैध रूप से रह रहे पांच बांग्लादेशियों को पकड़ा भी है। देश में यह लोग ट्रांस्जेंडर की वेश भूषा में ट्रैफिक सिग्नलों पर भीख मांगने का काम भी कर रहे हैं।
दिल्ली पुलिस की जांच में ऐसे हुआ खुलासा
- नार्थ वेस्ट डीसीपी भीष्म सिंह के मुताबिक जिले में अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए एसीपी रंजीत ढाका की निगरानी में विदेशी प्रकोष्ठ के इंचार्ज इंस्पेक्टर विपिन कुमार के नेतृत्व में एसआई सपन, श्यामबीर, एएसआई राजेन्द्र, विजय, हेडकांस्टेबल विकास यादव, विक्रम, कपिल, प्रवीण, सोमबीर, टीका राम, हवा सिंह और कांस्टेबल दीपक की टीम बनाई गई थी।
विशेष जानकारी पर चला ऑपरेशन
पुलिस टीम को अवैध बांग्लादेशी नागरिकों की मौजूदगी के बारे में विशेष खुफिया जानकारी मिली थी, जो संदेह से बचने के लिए खुद को ट्रांसजेंडर के रूप में पेश कर रहे थे और ट्रैफिक सिग्नल पर भीख मांगने और अन्य गतिविधियों में संलग्न थे। 7 दिनों की निरंतर मैनुअल और तकनीकी निगरानी के बाद, पुलिस टीम को जहांगीर पुरी मेट्रो स्टेशन के पास 5 बांग्लादेशियों के होने की सूचना मिली।
लिंग भी ऐसे बदल लिया
पुलिस टीम ने सुबह-सुबह जाल बिछाया और सभी 5 संदिग्धों को पकड़ लिया गया। जांच में पता लगा कि उन्होंने एजेंटों की सहायता से अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था और ट्रेनों के माध्यम से दिल्ली पहुंच गए थे। उन्होंने आगे खुलासा किया कि उन्होंने भेष बदलकर अपना लिंग और रूप बदलने के लिए मामूली सर्जरी और हार्मोनल इंजेक्शन लगवाए ताकि उनकी पहचान ना हो सके
गिरफ्तार लोगों की पहचान मोहम्मद शकीदुल, मोहम्मद दुलाल अख्तर उर्फ हजेरा बीबी, मोहम्मद अमीरुल इस्लाम @ मोनिका, मोहम्मद माहिर उर्फ माही और सद्दाम हुसैन उर्फ रुबीना के रूप में हुई है। इनके कब्जे से 7 ऐसे मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं जिनमें प्रतिबंधित IMO APP इंस्टाल किया गया था इसकी मदद से ये लोग बांग्लादेश में अपने परिवार से बात किया करते थे।
यह भी पढ़ेंः
- CKYC नंबर है या नहीं? अभी जानें, एक नंबर से आसान होगी बैंकिंग और बढ़ेगी साइबर सुरक्षा
- श्राद्ध में कौवे को पहला ग्रास क्यों दिया जाता है? जानिए काक बलि का रहस्य
- ऑपरेशन Cy-Vajra में बड़ा खुलासा, 8 फर्जी कॉल सेंटर सील, 49 गिरफ्तार, ऐसे काम करता है साइबर ठगी का नेटवर्क
- RBI आंतरिक लोकपाल (Internal Ombudsman) क्या है? साइबर फ्रॉड पीड़ितों के लिए शिकायत निवारण का मजबूत सुरक्षा तंत्र
- दिल्ली ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, जानिए कैसे मिलकर काम करती हैं Delhi Traffic Police और दूसरी एजेंसियां












