Ola Cab ड्राइवर को अगवा कर इस तरह की थी लूटपाट, दो दबोचे गए

Ola Cab

Ola Cab ड्राइवर को अगवा कर लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को दिल्ली की आदर्श नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन्होंने पंचर ठीक कर रहे Ola Cab ड्राइवर को जबरदस्ती अगवा कर लिया था। हथियार की नोक पर उसे दिल्ली की सड़कों पर घुमाते हुए बदमाशों ने उससे लूट की रकम ऑनलाइन मंगवाई थी।

Ola Cab ड्राइवर को सड़क से जबरदस्ती उठाया था

नार्थ वेस्ट डीसीपी भीष्म सिंह के मुताबिक Ola cab ड्राइवर सतेन्द्र पाल घायल हालत में आदर्श नगर पुलिस स्टेशन पहुंचा था। उसने शिकायत की थी की सबह 3 बजे जब वह अपनी कैब का पंचर ठीक कर रहा था उसी समय दो अज्ञात लोग उसके पास पहुंचे और जबरदस्ती उसी की कार में उसे अगवा कर लिया। रास्ते भर वह उसके साथ हथियार की नोक पर मारपीट करते रहे और परीचित से ऑनलाइन पैसे भी मंगवाए।

इसके बाद हमलावरों ने जबरन उसका मोबाइल फोन छीन लिया और इधर-उधर घूमने के बाद उसे जहांगीरपुरी के पास वाहन से बाहर फेंक दिया और फिर मौके से भाग गए। डीसीपी भीष्म सिंह के मुताबिक एसीपी प्रवीण कुमार की निगरानी और आदर्श नगर एसएचओ इंस्पेक्टर विश्राम मीणा के नेतृत्व में एसआई राजेश, पीएसआई अंकित, हेडकांस्टेबल मुकेश, कांस्टेबल धर्मेंद्र और रोहित रंजन की टीम को जांच का जिम्मा सौंपा गया।

दर्जनों सीसीटीवी की सघन निगरानी और खुफिया नेटवर्क की मदद से पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली। उनकी तलाश में कई जगह छापेमारी करने के बाद मुकुंदपुर झील के पास से विष्णु झा और दीपक नामक आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से लूटा गया मोबाइल फोन, चाकू और कार को बरामद कर लिया गया। जांच से पता चला कि दोनों व्यक्ति आदतन और सक्रिय अपराधी हैं, जो पहले चोरी, झपटमारी और जुआ अधिनियम के तहत अपराध सहित सात आपराधिक मामलों में शामिल थे। अपराध के पीछे का मकसद अपनी शानदार जीवनशैली को बनाए रखने के लिए अवैध रूप से धन अर्जित करना था।

यह भी पढ़ेंः

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सनी लियोनी और MTV Webbed: कैसे साइबर जागरूकता को युवाओं के लिए बनाया दिलचस्प? | वर्दी वालों को हनी ट्रैप में फंसाकर कैसे होती है जासूसी? SSB ने साइबर खतरों से किया सतर्क | यूपी में बीसी सखी योजना से घर बैठे हो सकती है आपकी कमाई, जानें कैसे | कॉकरोच जनता पार्टी के इन नेताओं पर पुलिस कार्रवाई, ये है पूरी डिटेल्स | ऐसे समझें किसान को कैसे मिलती है सोलर पंप सब्सिडी | ऑनलाइन रोमांस में सावधान ! सीमाहीन साइबर ठगों के जाल में ना फंस जाएं | Delhi crime: ऐसे पकड़ा गया कोविड पैरोल जंप कर फरार हुआ सजायाफ्ता गांजा तस्कर | साइबर ठगी से बचना है तो इन लालच से दूर रहें, जानिए कैसे बनते हैं शिकार | साइबर सुरक्षा प्रतियोगिता में CISF के अक्षय बडोला को दूसरा स्थान, c0c0n 2026 में मिली उपलब्धि | Anthropic का मुफ्त OSS Scanner क्या है, आम मोबाइल उपयोगकर्ताओं को कैसे होगा फायदा? |
20-10-2026