Delhi crime-उधार का पैसा वसूलने के लिए अगवा कर हत्या करने की सनसनीखेज कहानी, मरने वाला भी अपराधी

Delhi crime
👁️ 612 Views

Delhi crime-उधार का पैसा वसूलने के लिए पहले अपहरण कर पिटाई और फिर 8 वीं मंजिल से फेंककर हत्या करने का सनसनीखेज मामला दिल्ली में सामने आया है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस मामले का खुलासा करते हुए दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक उधार लेने वाला फर्जी खाता खोलकर ऑनलाइन फ्राड करने वालों को देता था। जानिए पूरा मामला क्या था।

Delhi crime-यह है पूरा मामला

क्राइम ब्रांच के एडिशनल सीपी संजय भाटिया के मुताबिक डीसीपी राकेश पावरिया की देखरेख में एसीपी पंकज अरोड़ा, इंस्पेक्टर गौरव चौधरी, सुनील कालखांडे, एस आई सौरभ, यशपाल सिंह, एएसआई मुनव्वर खान, हेडकांस्टेबल विजय, अंकुर, अनुप, रोशन, जय सिंह और प्रवीण की टीम ने अहमद सलमान उर्फ राजा और धर्मेश मलिक नामक दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि दिल्ली की लोधी कालोनी में हुई अपहरण और हत्या के एक मामले में लिप्त दो बदमाश गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक सोसायटी के पास आने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। पूछताछ में सनसनीखेज कहानी का खुलासा हुआ।

धर्मेश मलिक ने पूछताछ में बताया कि मृत चंदन फर्जी बैंक खाते सप्लाई करने का काम करता था। वह ऑनलाइन फ्राड और सट्टा खेलने वालों को बैंक खाते मुहैया करवाता था। उसने धर्मेश से अत्यधिक ब्याज पर 8-9 लाख रुपये कर्ज लिया था। नगर वह पैसे वापस नहीं कर रहा था। इस मामले का बिचौलिया अहमद सलमान था।

20 अप्रैल को अहमद और उसके साथियों मे चंदन को सराय काले खां के पास से अगवा कर लिया। उसे धर्मेश के स्कार्पियो कार में लेकर वह लोधी कालोनी स्थित एनडीएमसी बिल्डिंग की 8वीं मंजिल पर पहुंचे। वहां उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो चंदन और वक्त देने की बात करने लगा। इस पर आरोपियों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद उसे 8वीं मंजिल से नीचे फेंकर कर फरार हो गए।

पढ़ने योग्य

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | दिल्ली में बड़े जासूसी रिंग का खुलासा, पाक के इशारे पर कैमरा लगाते थे | महादेव बेटिंग ऐप 2026 में फिर वापस-नया नाम पुराना जाल | सरकार का बड़ा स्किल फंड लॉन्चः अब ट्रेनिंग के बाद पक्की नौकरी? युवाओं के लिए क्या बदलेगा पूरा गेम | AI एजेंट्स का नया खतराःमिनटो में हो रहे साइबर हमले, क्या आपका डेटा सुरक्षित है? | नमो भारत ट्रेन की सुरक्षा में तैनात हुई CISF: जानें क्या हैं नए सुरक्षा नियम | कंबोडिया का नया एंटी-स्कैम कानून2026ःभारत के लिए बड़ी राहत या अस्थाई जीत ? | दिल्ली क्राइम ब्रांच ने वांटेड बदमाश लेफ्टी को देहरादून से दबोचा, टैक्सी चला रहा था हत्यारोपी | लव ट्रैप क्रिप्टो फ्राड: WhatsApp/Telegram पर ‘प्यार’ में ठगे जा रहे हैं लोग—जानें Pig Butchering Scam का पूरा सच(2026) | Dwarka Court में वकील का फोन अचानक गायब, कुछ घंटों बाद जो हुआ वो चौंकाने वाला है | सावधान! कहीं आपके चेहरे से भी तो नहीं जुड़े हैं अनगिनत सिम |
10-04-2026