crime story in hindi: ड्रग की लत ने लुटेरा बना दिया, पुलिस के रोको टोको ने पहुंचा दिया जेल

crime story in hindi

crime story in hindi: दिल्ली में एक शख्स को ड्रग की लत थी। इस लत को पूरा करने के लिए वह लोगों से पैसे लूटता था। एक दिन चोरी की स्कूटी में अपने साथी के साथ शिकार की तलाश में निकले इस शख्स को दिल्ली पुलिस की रोको टोको अभियान ने हवालात पहुंचा दिया। मामला दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके का है।

crime story in hindi: इस तरह पकड़ा गया यह बदमाश

उत्तरी दिल्ली पुलिस के डीसीपी राजा बांठिया के मुताबिक एसीपी करण सिंह राणा की निगरानी और सब्जी मंडी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राम मनोहर की देखरेख में एएसआई अशोक, हेडकांस्टेबल प्रमोद कुमार, परमवीर और कांस्टेबल दीपक की टीम शाम को इलाके में गश्त कर रही थी। उसी दौरान कमला नेहरू पार्क की तरफ दो युवकों को संदिग्ध हालत में स्कूटी पर देखा गया। वो दोनो बिना हेलमेट के थे।

पुलिस टीम को देखते ही उन्होंने स्कूटी पर यू टर्न ले लिया मगर हड़बड़ी में गिर पड़े। उसी दौरान पुलिस टीम भी वहां पहुंच चुकी थी। पुलिस टीम ने स्कूटी चला रहे युवक को दबोच लेने में कामयाबी पा ली। मगर उसके साथ पीछे बैठा बदमाश फरार होने में कामयाब हो गया। तलाशी में उसके पास से एक बटनदार चाकू बरामद किया गया। उसकी पहचान जयसिंह उर्फ टेडा उर्फ अजय के रूप में हुई।

पूछताछ में पता लगा कि फरार होने वाले उसके साथी का नाम नाजिम है। उनके पास मौजूद स्कूटी मुखर्जी नगर इलाके से चोरी की निकली। दो महीने पहले चोरी की गई इस स्कूटी से वो दोनों लूटपाट और झपटमारी की वारदातों को अंजाम देते थे। टेडा के खिलाफ पहले से 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसे ड्रग की लत थी। इस लत के लिए वह लोगों से राहजनी करता था। डराने धमकाने के लिए चाकू रखा करता था।

यह भी पढ़ें

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | आपके नाम पर कोई और SIM तो नहीं चला रहा? घर बैठे ऐसे करें जांच | AI का भविष्य: नकली आवाज और डीपफेक के दौर में भारत कैसे रहेगा सुरक्षित? | LPG eKYC कैसे करें? 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए नया नियम, घर बैठे ऐसे पूरा करें BAA | Digital Arrest Scam: फोन पर ऐसा क्या हुआ कि 68 साल के बुजुर्ग ने तोड़ दी FD और गंवा दिए ₹1.12 करोड़? | Online Shopping Fraud: ऑनलाइन खरीदारी और बैंकिंग में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, पेमेंट से पहले जांचें ये 10 बातें | Shahzad Bhatti Network पर UAPA प्रतिबंध: कौन है शहजाद भट्टी और अब क्या बदल जाएगा? | कोयला चोरी कैसे रोक रही CISF? झारखंड-बंगाल की खदानों में ‘Zero Coal Leakage’ पर जोर | Cyber Crime FIR: ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत के बाद क्यों जरूरी हैं शुरुआती घंटे, कर्नाटक ने बदला जांच का तरीका | ₹12.84 करोड़ गए कहां? 317 ट्रांजैक्शन, 34 खाते और फिर USDT | UPI पेमेंट पर क्या है नया नियम: ₹2,000 से ज्यादा यूपीआई पेमेंट पर क्या आपके खाते से पैसे कटेंगे ? समझिए विस्तार से |
23-09-2026