पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए चचेरे भाईयों ने रच दी ये साजिश, वीडियो भी देखें

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए प्रोपर्टी डीलर के चचेरे भाईयों ने कत्ल का साजिश रची। कत्ल करने के लिए सुपारी किलर भाड़े पर किए गए और देशी कट्टे से गोली भी मार दी गई। लेकिन प्रोपर्टी डीलर भी बच गया और सुपारी किलर सहित सारे साजिशकर्ता पुलिस के हत्थे चढ़ गए। मामला दिल्ली के मालवीय नगर का है।

साउथ दिल्ली डीसीपी अतुल ठाकुर के मुताबिक 18 मई को मालवीय नगर इलाके के कालू सराय में प्रोपर्टी डीलर का काम करने वाले इस्लाम को उसकी दुकान में घुसकर अंजान बदमाशों ने गोली मार दी थी। घायल इस्लाम ने पुलिस को बताया था कि वह इपनी दुकान में बैठा था उसी समय दो लोगों ने दुकान में घुसकर देशी कट्टे से उस पर गोली चलाई थी। गोली इस्लाम के दोनो कंधो में लगी थी।

वीडियो देखें-subscribe जरूर करें -https://youtube.com/channel/UCuZwlqEofEDCCSCcc42ri1A

डीसीपी के मुताबिक मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए एसीपी रजनीश की देखरेख में एसीपी लक्ष्य पांडे औऱ मालवीय नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सतीश राणा के नेतृत्व में एसआई कृषण सैनी, संदीप कुमार, संजय कुमार, हेडकांस्टेबल अमित कुमार, योगेश, कांस्टेबल नवीन तंवर, संदीप औऱ राजेन्द्र की टीम बनाई गई। हेडकांस्टेबल अमित औऱ कांस्टेबल चेतन ने सघनता से सीसीटीवी खंगाल के हमले के लिए इस्तेमाल बाइक की पहचान कर ली। बाइक गाजियाबाद निवासी अजीमुद्दीन के नाम पर राजिस्टर्ड थी। जांच में पता लगा कि यह बाइक अजीमुद्दीन की बजाय रहीमुद्दीन उर्फ बाले इस्तेमाल करता है। बाले हिस्ट्रीशीटर है उसके खिलाफ हत्या आदि के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने अथक परिश्रम के बाद रहीमुद्दीन को नैएडा सेक्टर 73 के पास से गिरफ्तार कर लिया। रहीमुद्दीन से पूछताछ में उसने बताया कि वारदात में उसके साथ आबिद नाम का शख्स भी शामिल था। उसने बताया कि इस्लाम की हत्या करने की साजिश उसके चचेरे भाई इमरान औऱ राशिद ने रची थी। उन्होंने ही रहीमुद्दीन औऱ आबिद को हमला करने के लिए भाड़े पर लिया था। पुलिस ने रहीमुद्दीन की निशानदेही पर आबिद को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया कट्टा भी बरामद हो गया। पूछताछ में दोनो ने बताया कि हत्या की इस वारदात को अंजाम देने के लिए 3 लाख रूपये सुपारी की बात हुई थी। इसमें से कुछ पैसे एडवांस की तौर पर दे दिए गए थे। उन्हीं पैसे सो तीन कट्टों का इंतजाम किया गया।

पूछताछ के बाद पुलिस ने साजिशकर्ता इमरान औऱ राशिद को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता लगा कि इमरान और राशिद दोनो इस्लाम के चचेरे भाई हैं। दोनो परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर काफी दिनों से रंजिश चल रही है। कुछ दिन पहले इस्लाम ने इमरान पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया था। तभी से इमरान उसको सबक सिखाने के फिराक में था। वारदात के दिन इमरान रहीमुद्दीन और आबिद को एस्कार्ट करके गाजियाबाद से लाया था। आबिद इमरान के साथ उसकी आई20 कार में आया था जबकि रहीमुद्दीन बाइक में। पुलिस ने इनसे तीन कट्टे औऱ पांच कारतूस के अलावा वारदात के दिन पहने जाने वाले कपड़े, बैग आदि भी बरामद कर लिया है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Cyber Security पर BRICS में बड़ी चिंता, PM Modi ने बताया Technology के गलत इस्तेमाल का खतरा | Vetiver Grass क्या है? जम्मू में 2 लाख पौधों से मिट्टी का कटाव रोकने की CISF की मुहिम | आपके नाम पर फर्जी SIM तो नहीं? बायोमेट्रिक और e-KYC से ऐसे हो सकता है SIM Card Fraud | सपने में मृत व्यक्ति को देखना क्या संकेत देता है? बात करे, मुस्कुराए या कुछ दे तो जानें सपना फल | साइबर फ्रॉड कैसे रोकें: बैंक, पुलिस और DoT मिलकर कैसे बचा सकते हैं आपका पैसा | साइबर फ्रॉड के बाद बैंक खाता फ्रीज? GRM Portal से अकाउंट खुलवाने की प्रक्रिया जानें | APK File डाउनलोड करते ही खाली हो सकता है बैंक खाता? फोन में तुरंत जांचें ये 10 सेटिंग | मोबाइल रेडिएशन से कैंसर होता है ? जानिए सेहत पर इसके असर का सच | Aadhaar Update: आधार में क्या बदल सकते हैं घर बैठे, फोटो और मोबाइल नंबर बदलने का क्या है तरीका | सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन से ठगी का नया ट्रेंड; भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शिकायत का तरीका |
16-09-2026