कोरोना से ठीक होने की दर कहां पहुंची जानिए विस्तार से

corona

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार।भारत दो महत्वपूर्ण उपलब्धियों- कोविड-19 मरीजों के बीच ठीक होने की दर में लगातार बढ़ोतरी और कममृत्यु दर जो वैश्विक औसत से भी कम बना हुआ है, के साथ कोविड-19 के उपचार के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। कोविड मरीजों के ठीक होने की दर 68% की रिकॉर्ड ऊंचाई पर है जबकि मृत्यु दर भी 2.05% के निचले स्तर पर पहुंच गया है। इस प्रकार कोविड-19 रोगियों के बीच कम मृत्यु दर बना हुआ है। इन दोनों की वजह से भारत में इस बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या और इसके सक्रिय मामलों की संख्या के बीच अंतर (7.7 लाख से अधिक) निरंतर बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में 49,769मरीजों के ठीक होने के साथ ही इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या 13,78,105 हो गई है।

अस्पतालों के बुनियादी ढांचे में सुधार और केंद्र द्वारा जारी नैदानिक उपचार प्रोटोकॉल में शामिल देखभाल मानकों के माध्यम से अस्पताल में भर्ती मरीजों के सही उपचार पर जोर देने से इस बीमारी से ठीक होने की दर में सुधार सुनिश्चित हुआ है। पिछले 2 हफ्तों में बीमारी से ठीक होने के दैनिक औसत मामले (7दिन पर औसत) लगभग 26,000से बढ़कर 44,000मामले हो गए हैं।

केंद्र और राज्य / केंद्रशासित प्रदेश सरकारों द्वारा केंद्रित और समन्वित रोकथाम उपायों, मरीजों के पर्यवेक्षित आइसोलेशन के साथ व्यापाक स्तर पर परीक्षण  और प्रभावी उपचार के निरंतर प्रयासों की वजह से इस बीमारी के सक्रिय मामलों के प्रतिशत में गिरावट और बीमारी से ठीक होने की दर में वृद्धि दोनों सुनिश्चित हुई है।

रोज नए मरीजों के ठीक होने की संख्या में भी उल्लेखनीय और निरंतर वृद्धि दर्ज की जा रही है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सपने में छिपकली दिख जाए तो क्या है इसका मतलब समझ लीजिए | Asian Games 2026: भारत की महिला कबड्डी टीम ने जीता Gold, CISF की ऋतु श्योराण ने फिर रचा इतिहास | फोन का Wi-Fi और Bluetooth कब बंद रखें? बाहर निकलते ही बदलें ये सेटिंग, वरना बढ़ सकता है प्राइवेसी का खतरा | CISF जवानों के तनाव और मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा कदम, IHBAS से 3 साल का समझौता | CRPF Women Battalion: 1986 में बनी पहली महिला बटालियन, 40 साल में ऐसे बदली महिलाओं की भूमिका | ऐप पर बढ़ता रहा मुनाफा, असली पैसा पहुंचा दुबई: जानिए Fake Trading App का नया जाल | एयरपोर्ट पर मदद के नाम पर ठगी: ₹11 हजार देने के बाद खुला राज, CISF को मिले तीन अलग नाम वाले पहचान पत्र | Tech Support Scam क्या है? कंप्यूटर पर Pop-Up दिखाकर कैसे होती है ठगी, IFSO केस से समझें पूरा तरीका | Property fraud: रिटायरमेंट के ₹1.75 करोड़ फंसे, जमीन खरीदने से पहले इन कागजात की जांच क्यों जरूरी, आप भी जान लें | RBI का नया प्रस्ताव: संदिग्ध बैंक ट्रांजैक्शन पर 60 दिन तक रोक, आपके खाते पर कब पड़ सकता है असर? |
27-09-2026