Corona की दवा को लेकर बाबा रामदेव ( BabaRamdev) व अन्य के ख़िलाफ़ मामला दर्ज

case on baba ramdev
👁️ 521 Views

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]

नई दिल्ली ,इंडिया विस्तार। योग गुरु बाबा रामदेव, पतंजलि आयुर्वेद के सीईओ आचार्य बालकृष्ण और तीन अन्य के खिलाफ कोरोना(corona) ठीक करने की दवाई का दावा करने के मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है. पतंजलि ने दावा किया था कि हर्बल मेडिसिन कंपनी ने ‘कोरोनिल’(coronil) नामक दवाई बनाकर कोविड-19 का तोड़ ढूंढ़ लिया है. यह शिकायत शुक्रवार को ज्योति नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई.

जयपुर के ज्योतिनगर थाने में शुक्रवार को ये FIR क वकील ने दर्ज कराई है। इसमें योगगुरु रामदेव और बालकृष्ण के अलावा वैज्ञानिक अनुराग वार्ष्णेय, NIMS के अध्यक्ष डॉ. बलबीर सिंह तोमर और निदेशक डॉ. अनुराग तोमर को आरोपी बनाया गया है।

दरअसल कोरोनिल दवा लॉन्च की गई थी, तब दावा किया गया था कि इस दवा का ट्रायल राजस्थान के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (National Institute Of Medical Science – NIMS) में किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक NIMS का कहना है कि इस दवा का टेस्ट करने के लिए हमारे पास सभी जरूरी अनुमति थी। टेस्ट से पहले CTRI से अनुमति ली गई थी, जो ICMR का एक एक हिस्सा है। NIMS, जयपुर में 100 मरीजों पर इस दवा का ट्रायल किया गया था। इस दवा से 3 दिन में 69% मरीज ठीक हो गए, जबकि 7 दिन में 100% मरीज ठीक हो गए। इस बारे में हमने राजस्थान सरकार को 2 जून को सूचित कर दिया गया था

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | दिल्ली में बड़े जासूसी रिंग का खुलासा, पाक के इशारे पर कैमरा लगाते थे | महादेव बेटिंग ऐप 2026 में फिर वापस-नया नाम पुराना जाल | सरकार का बड़ा स्किल फंड लॉन्चः अब ट्रेनिंग के बाद पक्की नौकरी? युवाओं के लिए क्या बदलेगा पूरा गेम | AI एजेंट्स का नया खतराःमिनटो में हो रहे साइबर हमले, क्या आपका डेटा सुरक्षित है? | नमो भारत ट्रेन की सुरक्षा में तैनात हुई CISF: जानें क्या हैं नए सुरक्षा नियम | कंबोडिया का नया एंटी-स्कैम कानून2026ःभारत के लिए बड़ी राहत या अस्थाई जीत ? | दिल्ली क्राइम ब्रांच ने वांटेड बदमाश लेफ्टी को देहरादून से दबोचा, टैक्सी चला रहा था हत्यारोपी | लव ट्रैप क्रिप्टो फ्राड: WhatsApp/Telegram पर ‘प्यार’ में ठगे जा रहे हैं लोग—जानें Pig Butchering Scam का पूरा सच(2026) | Dwarka Court में वकील का फोन अचानक गायब, कुछ घंटों बाद जो हुआ वो चौंकाने वाला है | सावधान! कहीं आपके चेहरे से भी तो नहीं जुड़े हैं अनगिनत सिम |
10-04-2026