एनआईए ने पूर्व डीएसपी देवेंद्र सिंह के ख़िलाफ़ दाखिल की चार्जशीट 6 अन्य भी शामिल

Devendra-Singh-FTR
👁️ 498 Views

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]

नई दिल्ली ,इंडिया विस्तार।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (National Investigation Agency) ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के पूर्व डीसीपी देविंदर सिंह (Davinder Singh) के खिलाफ एक आतंकी मामले में चार्जशीट (Chargesheet) दाखिल की है। एनआईए ने चार्जशीट में हिज़बुल मुजाहिदीन के आतंकी सैयद नावेद समेत छह अन्य लोगों के नाम शामिल किए हैं।
कोर्ट ने 19 जून को दी थी जमानत
बता दें कि दिल्ली की एक अदालत ने 19 जून को जम्मू-कश्मीर के निलंबित डीएसपी देविंदर सिंह को जमानत दे दी थी। सिंह को इस साल की शुरुआत में श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादियों के साथ गिरफ्तार किया गया था। डीसीपी के वकील एमएस खान ने कहा था कि अदालत ने सिंह और मामले के एक अन्य आरोपी इरफान शफी मीर को जमानत दे दी। दोनों को दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ की ओर से दायर एक मामले में अदालत ने राहत दी थी।
अब तक का घटनाक्रम
दक्षिण कश्मीर में दो आतंकवादियों को साथ ले जाते समय देविंदर सिंह को 11 जनवरी को पकड़ा गया था। एनआईए ने 18 जनवरी को आतंकी मामले की जांच अपने हाथ में ले ली। देविंदर सिंह के अलावा दो अन्य आतंकी हिज्बुल मुजाहिद्दीन के स्वयंभू कमांडर सैयद नवीद मुश्ताक अहमद उर्फ नवीद बाबू और रफी अहमद राठेर को गिरफ्तार किया गया था। खुद को वकील बताने वाले इरफान शफी मीर को भी पकड़ा गया था। बाद में 23 जनवरी को नवीद के भाई सैयद इरफान अहमद को भी गिरफ्तार किया गया था। नौ जून को देविंदर सिंह ने जमानत के लिए दिल्ली की एक अदालत में याचिका दायर की थी। 19 जून को कोर्ट ने सिंह को जमानत दे दी थी।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Panaji police cyber crime model: क्या पूरे देश में लागू हो सकता है गोवा पुलिस का सुरक्षा मॉडल | cisf raising day: मेट्रो से एयरपोर्ट तक CISF की अनकही कहानी | क्या आप जानते हैं डिजिटल सेतु और इसके फायदों को | QR code स्कैम से सावधान, जान लें बचने के ये उपाय | प्राइवेसी सेटिंग्स के बारे में जान लें ये जरूरी बातें | क्या आप जानते हैं किसी लिंक पर क्लिक करने के खतरे से बचने का उपाय ? | वर्दी बताएगी अनुभवः CISF में इस फैसले से वरिष्ठ कांस्टेबलों को मिली नई पहचान | अब आपका whatsapp ऐसे चलेगा, जान लें ये जरूरी नियम | दिल्ली में फर्जी ईडी रेड का सनसनीखेज खुलासा, मेड ही निकली मास्टरमाइंड | जान लीजिए मैसेजिंग ऐप्प पर ढील से कैसे बढ़ रहा है साइबर क्राइम |
06-03-2026