CBI ने हिसार में हो रहे सीरियल बाल यौन शोषण रैकेट का भंडाफोड़ किया, एक शख्स गिरफ्त में

CBI

CBI ने हिसार में बाल यौन शोषण के रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस सिलसिले में CBI ने कई नाबालिग पीड़ितों के साथ बलात्कार, यौन उत्पीड़न आदि करने के आरोप में हरियाणा के हिसार जिले से एक शख्स को गिरफ्तार किया है। 29 मई 2025 को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था जिसमें आरोप था कि वह इलेक्ट्रॉनिक रूप में बच्चों को यौन कृत्यों में दर्शाने वाली बाल यौन शोषण सामग्री (सीएसएएम) बना रहा था, ब्राउज़ कर रहा था, संग्रह कर रहा था, रख रहा था, आदान-प्रदान कर रहा था और अपलोड कर रहा था।

CBI ने ऐसे दबोचा

सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार शख्स का नाम सोमनाथ है। आरोप है कि वह बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री संग्रहीत कर रहा था। सीबीआई ने बाल यौन शोषण की घटना का स्वयं पता लगाया, क्योंकि मामला दर्ज होने तक पीड़ितों या उनके परिवार ने किसी भी कानून प्रवर्तन एजेंसी को घटनाओं की सूचना नहीं दी थी।

सघन जांच करते हुए सीबीआई ने इंटरपोल के आईसीएसई डेटाबेस से बाल यौन शोषण सामग्री (सीएसएएम) की तस्वीरें और वीडियो का पता लगाया। सीएसएएम को गूगल द्वारा तैयार और I4C, गृह मंत्रालय को प्रस्तुत साइबर टिपलाइन रिपोर्ट्स से भी जुड़ा पाया गया। साइबर फोरेंसिक टूल का उपयोग करके छवियों और वीडियो के विश्लेषण से हिसार से चल रहे इस रैकेट का पता चला। तस्वीरों और वीडियो में आरोपियों द्वारा यौन उत्पीड़न और दुर्व्यवहार के कई पीड़ितों को दर्शाया गया था।
सीबीआई ने आरोपियों से जुड़े आवासीय परिसरों पर छापेमारी की। तलाशी में आपत्तिजनक इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बरामद हुए और साथ ही कई पीड़ित बच्चों की पहचान हुई, जिनका पिछले कुछ वर्षों में बलात्कार, यौन उत्पीड़न, धमकी और पोर्नोग्राफिक उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किया गया था। इसके बाद सीबीआई ने सोमनाथ को दबोच लिया। यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि इस रैकेट में और कितने लोग शामिल थे।

यह भी पढ़ेंः

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? | WhatsApp Investment Scam से कैसे बचें: Fake Trading App और फर्जी निवेश वेबसाइट की पहचान | वरिष्ठ नागरिकों का Heart Health कैसे रखें बेहतर? लखनऊ में GSCC और Max Hospital ने शुरू की नई सुविधा | सोशल मीडिया का बच्चों पर असरः हिंसक reels को lika-share करना क्यों पड़ सकता है भारी | सपने में छिपकली दिख जाए तो क्या है इसका मतलब समझ लीजिए | Asian Games 2026: भारत की महिला कबड्डी टीम ने जीता Gold, CISF की ऋतु श्योराण ने फिर रचा इतिहास |
30-09-2026